फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ilaight chauraha will be bussinesman hub

इलाइट चौराहा होगा शहर का सेंट्रल बिजनेस हब

Sun, 12 Sep 2021 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
ilaight chauraha will be bussinesman hub
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इलाइट चौराहे को सेंट्रल बिजनेस हब के तौर पर विकसित किया जाएगा। व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए यहां निगम सहूलियतें देगा। निगम अपनी दुकानों को भी बहुमंजिला बनाएगा। इससे स्टार्टअप शुरू करने वालों की भी मदद होगी। इनके लिए निगम परिसर के भीतर ही बहुमंजिला इमारत बनाई जाएगी। व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने से इस इलाके में नई पार्किंग भी तैयार होगी।
अगले कुछ वर्षों में इलाइट चौराहे की शक्ल काफी कुछ बदल जाएगी। नगर निगम इस पूरे इलाके को आधुनिक सेंट्रल बिजनेस हब के तौर पर विकसित करने की तैयारी कर रहा है। यह काम स्मार्ट सिटी की मदद से होगा। पिछले माह स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए प्रस्तावित आठ काम निरस्त किए गए। उनकी जगह अब नए प्रोजेक्ट शामिल किए जा रहे हैं। इनमें इलाइट चौराहा के आसपास को बिजनेस हब के तौर पर विकसित करने की योजना शामिल की गई है। निगम अफसरों का कहना है कि 143.58 करोड़ की लागत के कार्य निरस्त हुए हैं। नया प्रस्ताव करीब 201 करोड़ का तैयार किया गया है। इसमें सेंट्रल बिजनेस हब भी शामिल है। लखनऊ के हजरतगंज की तर्ज पर पूरे मार्केट को एक थीम पर विकसित किया जाएगा। बिजनेस हब बनने के साथ ही इस इलाके का दायरा भी बढ़ेगा। आने-जाने की सहूलियत के लिए एप्रोच रास्ते चौड़े किए जाएंगे। वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई पार्किंग बनाई जाएगी। नगर निगम की दुकानें अभी एक मंजिला हैं। निगम इनको दुमंजिला बनाएगा। इसके साथ ही यहां स्टार्टअप को भी बढ़ावा दिया जाएगा। नवउद्यमियों की मदद करने के लिए निगम परिसर के भीतर ही बहुमंजिला इमारत बनेगी। इसके लिए सर्वे का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। नगर आयुक्त अवनीश राय का कहना है इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होते ही काम शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

9.22 करोड़ की लागत से लगेंगे आउटडोर डिजिटल साइन बोर्ड
स्मार्ट सिटी मिशन की मदद से 9.22 करोड़ की लागत से आउटडोर डिजिटल साइन बोर्ड भी शहर के 20 नए अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे। यह साइन बोर्ड पूरी तरह डिजिटल होंगे। इनके जरिए पर्यटन से जुड़ी तमाम सूचनाओं के अलावा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं भी प्रसारित की जाएंगी। यह प्रस्ताव बोर्ड से मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed