फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   protest

निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
protest
protest
झांसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में आयोजित विरोध सभा में अधिकारी व कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों पर गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन

बुधवार को हाइडिल कॉलोनी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर आयोजित सभा में अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु ने कहा कि वितरण निगमों का विघटन और निजीकरण दोनों ही जनहित और कर्मचारी हित में नहीं है। उपखंड अधिकारी मुकेश चौरसिया ने कहा कि साल 2000 में राज्य विद्युत परिषद के विघटन के समय 77 करोड़ रुपये का सालाना घाटा था जो सरकार की गलत नीतियों व कुप्रबंधन के चलते अब सकल घाटा 95000 करोड़ का हो गया है। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामअवतार ने कहा कि यदि सरकार निजीकरण के प्रस्ताव को वापस नहीं लेती है तो पांच अक्तूबर को सभी ऊर्जा निगमों कार्य बहिष्कार कर विरोध सभाएं करेंगे। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जनपद अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम ने कहा कि बिजली को गुलाम बनाने की तैयारी चल रही है। निजीकरण के बाद लोगों के लिए जीना हराम हो जाएगा। एक अक्तूबर को केंद्रीय पदाधिकारी आगे की रणनीति बनाएंगे। अध्यक्षता सहायक अभियंता इंजीनियर शोभित दीक्षित ने की। विरोध सभा में अधिशासी अभियंता इंजी रविंद्र बाबू, सहायक अभियंता चंद्रेश तोमर, धर्मवीर, अवर अभियंता संजीव प्रभाकर, अमित सक्सेना, रोहित, दीपा, वर्षा, सुमन, सुमंत चतुर्वेदी, नंदिनी, वरुण चतुर्वेदी, रवि निरंजन व शमीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed