{"_id":"6419fdcf300231e1680a15e4","slug":"iit-will-audit-the-work-done-for-smart-city-with-1000-crores-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-59538-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ से कराए काम का आडिट करेगा आईआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ से कराए काम का आडिट करेगा आईआईटी
विज्ञापन
झांसी। केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना से कराए गए काम का आईआईटी कानपुर आडिट करेगा। यह काम इसी माह से आरंभ करा दिया जाएगा। आडिट टीम डीपीआर की लागत के मुताबिक मौके पर कार्य कराया गया अथवा नहीं, इसकी पड़ताल करेगा। मंगलवार को नगर आयुक्त ने आईआईटी टीम के साथ इसका करार कर लिया।
झांसी में स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए करीब 1000 करोड़ रुपये से 135 से अधिक कार्य कराए गए हैं। इनमें सुंदरीकरण समेत अन्य कई कार्य शामिल हैं। इनमें से कई कार्य पूरे कर लिए गए जबकि 18 से अधिक काम अभी लंबित हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना की डेडलाइन भी जून में खत्म हो रही है। ऐसे में अब इसके अंतर्गत कराए गए सभी कामों का आडिट कराया जा रहा है। यह काम आईआईटी की ओर से कराया जाएगा। नगर आयुक्त के मुताबिक आईएफएसीईटी के जरिए यह काम कराया जाएगा। टीम इन परियोजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए उपाय भी सुझाएगी। मुख्य निदेशक डा.बीपी फानी के साथ करार हुआ। इस दौरान नोडल डेड पीएमसी केबी सिंह, महाप्रबंधक अरुण कुमार, आईएफएसीईटी के हेमंत नायक समेत अन्य उपस्थित थे।