फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   IGCL Start Today

दूधिया रोशनी में लगेंगे चौके-छक्के

Tue, 16 Jun 2015 12:27 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
डे-नाईट इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग का आगाज मंगलवार से होगा। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में आयोजित लीग के उद्घाटन पर बॉलीवुड के सितारों व गायकों की धूम रहेगी, वहीं बुंदेलखंड के ग्रामीण अचंलों से आए खिलाड़ी दूधिया रोशनी में चौकों-छक्क ों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

आईजीसीएल के चेयरमैन डॉ. अनुराग भदौरिया के मुताबिक सायं 5:30 बजे से बॉलीवुड सितारों में अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री रिमी सेन, गायिका सोनल चौहान, इशिता सरकार, भूमि त्रिवेदी, तोशीश आरिफ, अभिनेत्री मिनिषा लांबा सहित कई कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। वहीं मुख्य अतिथि सपा सांसद धर्मेंद्र यादव टूर्नामेंट का उद्घाटन सायं 7:30 बजे करेंगे। उन्होंने बताया कि रात आठ बजे से मैच खेल जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए 64 टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 32 टीमों को चुना गया है। नाक आउट पद्धति से हो रहे टूर्नामेंट में हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के रहने खाने-पीने की व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने पहले दिन करीब 20 हजार दर्शकों के आने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया टूर्नामेंट को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

 
आज होंगे यह मैच  
प्रतियोगिता में मंगलवार को सागर बेरियर क्रिकेट क्लब एवं तेंदोल क्रिकेट क्लब बबीना के मध्य पहला मैच होगा। दूसरा मैच झांसी सनराइज झांसी व टाइगर क्रिकेट क्लब झांसी के मध्य, तीसरा मैच निराला क्रिकेट क्लब बबीना व परवई दातार क्लब बबीना के मध्य होगा। चौथा जेएस एमसीसी मऊरानीपुर व नगरिया क्लब झांसी के मध्य एवं पांचवां मैच मां गायत्री क्रिकेट क्लब झांसी एवं एलवीएम अकादमी क्रिकेट क्लब के मध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे इंस्टीट्यूट में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा फोर्स
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर मंगलवार से शुरू होने जा रहे आईजीसीएल (इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग) को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। ग्राउंड के बाहर और अंदर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। सोमवार को एसपी सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने निरीक्षण के बाद बताया कि टूर्नामेंट को सकुशल संपन्न कराने के लिए चार थानाध्यक्ष, आठ दारोगा, 50 कांस्टेबल व एक कंपनी पीएसी को लगाया गया है। इसके अलावा यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया उन्होंने बताया कि मैदान के अंदर दर्शकों को सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश करने दिया जाएगा। खुफिया विभाग को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राउंड व उसके बाहर जिलाधिकारी के आदेश पर शौचालयों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed