फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If you want to come to medical college then you have to bring blanket from home

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज आना है तो घर से कंबल लाना है

Sun, 08 Jan 2023 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
If you want to come to medical college then you have to bring blanket from home
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अगर आप भर्ती होने के लिए आ रहे हैं तो घर से ही कंबल लेकर आइये। यहां का स्टाफ संवेदनहीन है और मरीजों को कड़ाके की सर्दी में भी कंबल नहीं देता है। ऐसे ही एक मामले की शिकायत जब प्राचार्य के पास पहुंची तो उन्होंने इमरजेंसी सिस्टर इंचार्ज का वेतन काट दिया है।
विज्ञापन

इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है। रात को सर्द हवाएं चलने पर कॉलेज में भर्ती होने वाले मरीजों को कंबल की जरूरत पड़ती है। जब मरीज स्टाफ से कंबल मांगते हैं तो उन्हें दिया नहीं जाता। ऐसी ही घटना शनिवार रात को इमरजेंसी में भर्ती मरीज के साथ हुई। जब रोगी ने स्टाफ नर्स से कंबल उपलब्ध कराने की मांग की, तो नर्स ने कहा कि उसे नहीं मालूम कंबल कहां हैं। मरीज सर्दी में कंपकंपता रहा। इसकी सूचना उसने प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने रविवार को इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नर्स द्वारा लापरवाही बरतने पर सिस्टर इंचार्ज का वेतन काटने के निर्देश दे दिए। प्राचार्य ने स्टाफ से कहा कि मरीज को कंबल, चादर, तकिया उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी नर्स की है। इसके अलावा उन्होंने सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पान मसाला थूकने पर पांच पर लगा जुर्माना
जब प्राचार्य इमरजेंसी का निरीक्षण कर रहे थे, उसी समय एक व्यक्ति उन्हें मसाला थूकता दिख गया। सीएमएस से उन्होंने पान मसाला थूकने वालों के खिलाफ 50 रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि दिन भर में पांच लोगों पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी की सिस्टर इंचार्ज की जिम्मेदारी है कि किसी भी मरीज को कोई दिक्कत न हो। इसलिए नर्स द्वारा लापरवाही बरतने पर उनका वेतन काटा गया है। उनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed