{"_id":"67fc21e4cd35f230fc0a47ff","slug":"if-you-lose-taste-and-smell-in-your-mouth-due-to-fever-then-dont-panic-it-could-be-viral-fever-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-533244-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुखार में चला गया मुंह का स्वाद और नहीं आ रही महक तो घबराएं नहीं हो सकता वायरल बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुखार में चला गया मुंह का स्वाद और नहीं आ रही महक तो घबराएं नहीं हो सकता वायरल बुखार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वायरल बुखार में तेज बदन दर्द के साथ-साथ किसी मरीज की महक चली जा रही है तो किसी का स्वाद। अधिकांश रोगी तो एक सप्ताह में ठीक हो रहे हैं। मगर कई मरीजों का बुखार उतरने में दो हफ्ते तक लग जा रहे हैं।
डॉक्टरों के पास फिजीशियन ओपीडी में वायरल मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पीके जैन का कहना है कि वायरल के मरीजों में खांसी, उल्टी, हाथ-पैरों और सिर में दर्द बना हुआ है। मरीजों की सीबीसी जांच कराओ तो रिपोर्ट सामान्य आती है। बुखार के तीन से पांच फीसदी मरीजों में महक और स्वाद न आने की भी समस्या सामने आ रही है। हालांकि, न तो किसी मरीज का ऑक्सीजन स्तर कम हो रहा है और न ही बहुत गंभीर स्थिति हो रही है। ऐसे में वायरल का कोई नया स्ट्रेन हो सकता है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते में स्वाद और महक लौट आती है। ज्यादातर मरीजों का एक हफ्ते में बुखार उतर जा रहा है। मगर कई रोगी दो सप्ताह में ठीक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर दूषित पानी का सेवन करने से टाइफाइड बुखार के भी मरीज आ रहे हैं। बुखार के कुल मरीजों में टाइफाइड रोगियों की संख्या लगभग 20 फीसदी होती है। मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. रामबाबू ने बताया कि ज्यादातर वायरल राइनाइटिस की वजह से महक चली जाती है। हर सीजन में वायरल स्ट्रेन में बदलाव हो जाता है। इसलिए लक्षण में भी बदलाव हो जाता है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
- बुखार आने पर विशेषज्ञ को दिखाएं
- गर्मी में शरीर में पानी की कमी न होने दें
- खानपान में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें
- एकदम से गर्म से सर्द या ठंडा से गरम वातावरण में न जाएं