फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If you drive above 45 in the city, notices will come in a controlled manner.

Jhansi News: शहर में 45 से ऊपर गाड़ी दौड़ाएंगे तो कंट्रोल रूप से नोटिस आएंगे की सड़कों पर फर्राटा नहीं भर सकेंगे वाहन, निगम ने तय की गति सीमा सड़कों पर नहीं भर सकेंगे फर्राटा, तय हुई 45 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार

Sun, 02 Apr 2023 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
If you drive above 45 in the city, notices will come in a controlled manner.
झांसी। महानगर की सड़कों पर अब मनमानी रफ्तार से वाहन नहीं दौड़ा सकेंगे। नगर निगम ने शहर के भीतर वाहनों की अधिकतम रफ्तार तय कर दी है। स्मार्ट सिटी के कैमरों से फर्राटा भरने वाले वाहनों की न केवल निगहबानी होगी बल्कि कमांड सेंटर से चालान भी किए जाएंगे। नगर आयुक्त के मुताबिक अधिकतम रफ्तार की सीमा तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई।
विज्ञापन

महानगर के भीतर विभिन्न सड़कों के लिए अभी रफ्तार की कोई सीमा तय नहीं थी। ऐसे में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों का चालान पुलिस को दूसरी धाराओं में करना पड़ता था लेकिन, अब नगर निगम की मदद से पुलिस ने महानगर के अंदर विभिन्न सड़कों के लिए अधिकतम गति सीमा तय कर दी। नई नियमावली के मुताबिक महानगर की प्रत्येक सड़क पर सभी वाहनों की अधिकतम रफ्तार 45 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। सिर्फ इलाइट चौराहा से इलाहाबाद बैंक तिराहा, बस स्टैंड एवं मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक से गेट नंबर तीन के बीच सभी वाहनों की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई। इनकी निगरानी स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए लगाए गए कैमरों से की जाएगी। वहीं, एसएसपी राजेश एस के मुताबिक उप्र मोटरयान नियमावली के मुताबिक यह अधिकतम रफ्तार तय की गई है। अब इससे अधिक रफ्तार से गाड़ी दौड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस सड़क पर 35 किलोमीटर रहेगी रफ्तार
इलाइट से इलाहाबाद बैंक चौराहा
इलाइट चौराहा से बस स्टैंड
बस स्टैंड से मेडिकल कॉलेज गेट नंबर तीन तक

इन सड़कों पर 45 किलोमीटर रहेगी रफ्तार
इलाइट चौराहा से बीकेडी चौराहा से होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर के आगे तक
इलाइट चौराहा से चित्रा चौराहा
चित्रा चौराहा से रेलवे स्टेशन, प्रेमनगर, नगरा आदि
बीकेडी चौराहा से खंडेराव गेट
इलाइट चौराहा से गोविंद चौराहा
जीवनशाह तिराहा से मिनर्वा तिराहा तक
मेडिकल बाईपास से बूढ़ा गांव तक
अटल पथ तिराहा से ग्रासलैंड तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed