{"_id":"6895065e5472be7df60d1f72","slug":"if-you-do-not-get-e-kyc-done-by-31st-august-then-forget-about-free-ration-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-614849-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 31 अगस्त तक नहीं कराया ई केवाईसी तो भूल जाइए मुफ्त राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 31 अगस्त तक नहीं कराया ई केवाईसी तो भूल जाइए मुफ्त राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो 31 अगस्त तक करवा लें, अन्यथा आपको 31 मई के बाद राशन मिलना बंद हो जाएगा। यह आपके पास आखिरी मौका है। राशन कार्ड धारक ऑनलाइन या फिर खुद ई-केवाईसी कर सकते हैं।
जनपद में 14,49361 सदस्यों में से 12,22125 सदस्यों ने ही ई-केवाईसी कराई है। अभी भी ऐसे 2,27236 सदस्यों की ई-केवाईसी शेष है। वर्तमान में नि:शुल्क ई-केवाईसी का कार्य खाद्यान्न वितरण के साथ ही उचित दर दुकानों के माध्यम से युद्धस्तर पर किया जा रहा है। ई-केवाईसी का कार्य पूर्णतः निश्शुल्क है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई धनराशि देय नहीं है। इसलिए 31 मई तक ई-केवाईसी न कराने वालों को एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन
क्यों जरूरी है राशन कार्ड का ई-केवाईसी
जिला आपूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत सम्मिलित बाकी रहे हितग्राहियों के ई-केवाईसी को 31 मई 2025 तक करने के निर्देश भारत सरकार द्वारा दिए गए थे पर कई लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई थी। इसलिए एक और मौका लाभार्थियों को दिया गया है। समय-सीमा में सभी पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी न होने पर कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं से वे वंचित रह सकते हैं। साथ ही भारत सरकार द्वारा मिलने वाली अन्य योजनाओं से भी लाभार्थी वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
कैसे खुद करें राशन कार्ड की ई-केवाईसी
राशन कार्ड धारक खुद भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से मेरा ई-केवाईसी एप्लिकेशन डाउनलोड करें। उसके बाद ई-केवाईसी फॉर राशन कार्ड पर क्लिक करें और फिर बाद में राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर डालें फिर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे भरकर सारी जानकारी अपलोड करें।
राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज
राशन कार्ड का ई-केवाईसी करने के लिए आपका आधार नंबर, राशन कार्ड का नंबर और रजिस्टर मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इसके बाद आप अपने नजदीकी सरकारी राशन दुकान में जाकर भी राशन कार्ड की केवाईसी करवा सकते हैं या फिर किसी भी शासन से मान्यता प्राप्त ऑनलाइन सेंटर में भी केवाईसी कराई जा सकती है। इसके साथ ही मोबाइल में मेरा ई केवाईसी एप्लीकेशन डाउनलोड कर उसमें बताए गए निर्देशों के अनुसार केवाईसी कर उसे वेरीफाई किया जा सकता है।