फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If the body of a newborn is getting hot then do not consider it as fever: Dr. Kanakne

नवजात का शरीर गर्म हो रहा तो बुखार न समझें : डॉ. कनकने

Sun, 02 Jun 2024 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
If the body of a newborn is getting hot then do not consider it as fever: Dr. Kanakne
झांसी। गर्मी में तापमान बढ़ने से नवजात बच्चों (30 दिन के) का शरीर गर्म हो रहा है, जो बुखार नहीं है। परिजन बुखार मानकर दवा देने की भूल कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ऐसे रोजाना करीब 30 बच्चे आ रहे हैं, जिनमें से दो ही बुखार रोगी मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आराधना कनकने ने बताया कि नवजात बच्चे के शरीर में तापमान रेग्युलेशन सिस्टम डवलप नहीं हो पाता है, इससे उनको पसीना नहीं आता। पसीना शरीर के तापमान को सामान्य बनाने में मदद करता है और पसीना नहीं आने से नवजात का शरीर गर्म हो जाता है, जो बुखार नहीं होता। उन्होंने बताया कि सबसे पहले नवजात को सूती कपड़े पहनाएं और गर्म कपड़े से नहीं लपेटें। यदि शरीर ज्यादा गर्म हो रहा है, तो हल्के गीले कपड़े से शरीर को पोंछ दें। नवजात काे ठंडे कमरे में रखें। 24 घंटे में बच्चे का सात-आठ बार पेशाब करना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर से परामर्श करके उपचार करवाएं। ब्यूराे
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed