फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If the ambulance driver blows the siren without a patient, action will be taken

Jhansi News: बिना मरीज के एंबुलेंस चालक ने बजाया सायरन तो होगी कार्रवाई

Wed, 07 Aug 2024 05:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
If the ambulance driver blows the siren without a patient, action will be taken
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे के आदेशानुसार मंगलवार को परिवहन विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज पर खड़ी होने वाली निजी एंबुलेंसों की जांच की। इस दौरान एंबुलेंस का किराया तय न होने के साथ ही बिना मरीज के एंबुलेंस चालक सायरन बजाने की शिकायतें की गईं। इस पर परिवहन विभाग की टीम ने जल्द ही बैठक में एंबुलेंस चालकों पर कार्रवाई की बात कही।
संभागीय परिवहन विभाग में 192 निजी एंबुलेंस पंजीकृत हैं। मरीजों से अधिक किराया वसूलने के साथ ही अनफिट एंबुलेंस की जांच के लिए मंगलवार को संभागीय परिवहन विभाग के अफसर मेडिकल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई एंबुलेंस का बारीकी से निरीक्षण किया। कई तीमारदारों ने निजी एंबुलेंस चालकों द्वारा अधिक किराया मांगने की शिकायतें कीं। इसके साथ ही बिना मरीज के ही सायरन बजाने की भी शिकायतें कीं। परिवहन विभाग के अफसरों ने एंबुलेंस चालकों को चेतावनी देते हुए जल्द ही बैठक कराने का निर्णय लिया है। एंबुलेंस चालकों के साथ बैठक में किराए की दरें तय होने के साथ ही एंबुलेंस चालकों की समस्याओं का भी निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय, आरटीओ (प्रशासन) अरविंद त्रिवेदी, एआरटीओ हेमंचद गौतम, पीटीओ सुरेंद्र अग्रवाल, आरआई संजय सिंह आदि मौजूद रहे। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रभात पांडेय ने बताया कि मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे के निर्देश पर एंबुलेंसों की जांच की गई है। जल्द ही एंबुलेंस चालकों के साथ बैठक कर किराए की दरें तय की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed