फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If SP leaders have not done anything wrong then what to fear: Anupriya

सपा नेताओं ने कुछ गलत नहीं किया तो डरना क्या: अनुप्रिया

Sun, 19 Dec 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
If SP leaders have not done anything wrong then what to fear: Anupriya
झांसी। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा नेताओं पर पड़ी आयकर विभाग की रेड पर कहा कि संस्थाएं अपना काम निष्पक्षता से करती हैं। उनके अपने नियम-कानून होते हैं। अगर सपा नेताओं ने कुछ गलत नहीं किया है तो फिर रेड से डरने की क्या जरूरत है?
विज्ञापन

मऊरानीपुर में जनसभा से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान गठबंधन के सवालों को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री भाजपा पर दबाव बनाती हुई दिखीं। उन्होंने कहा कि शादी के लिए मियां-बीवी का राजी होना जरूरी है। उसी तरह, गठबंधन के लिए बड़े और छोटे दल में आपसी सहमति होनी चाहिए। राजनीति का स्वाभाविक चरित्र ही है अनिश्चितता। समय और परिस्थिति के हिसाब से राजनीति में फैसले लिए जाते हैं। कहा कि भाजपा से गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। हमारा प्रयास है कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा इस तरह हो कि भाजपा और अपना दल (एस) दोनों को ही फायदा हो। बुंदेलखंड, पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल में सीटों की सूची पार्टी की कार्यकारिणी तैयार कर रही है। कहा कि अंतिम रूप मिलते ही सभी को जानकारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed