{"_id":"580bc00c4f1c1b592c706e1f","slug":"if-power-to-the-police-and-tell","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली जाए तो पुलिस को बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली जाए तो पुलिस को बताएं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
power, electricity
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के मद्देनजर बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए हैं। इस दौरान यदि बिजली गुल हो आप पुलिस कंट्रोल के नंबर 100 को डायल करें। वहां मौजूद बिजली विभाग के अवर अभियंता आपकी शिकायत नोट करेंगे और संबंधित सबस्टेशन को सूचित कर बिजली आपूर्ति दुरुस्त करवाएंगे। यह व्यवस्था 1 नवंबर तक रहेगी।
दीपावली व अन्य त्योहारों पर लोगों को बिजली की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए विद्युत विभाग ने हर स्तर पर तैयारी कर ली है। सभी सब स्टेशनों पर मेंटीनेंस काम पूरा कर लिया गया है। रात में बाजारों की बिजली को सुचारु रूप से चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ओवर लोडिंग की समस्या बनती है तब भी बाजार से जुड़े फीडर की बिजली को नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा बाजार या किसी अन्य इलाकों में फाल्ट आने के कारण बिजली गुल हो जाए और क्षेत्रीय सबस्टेशन का फोन न उठे तो सीधे पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100 पर डायल करें। वहां शिकायत करवाएं। वहां बिजली विभाग के अवर अभियंताओं की तैनाती कर दी गई है। वे विद्युत संबंधी सूचनाओं के निराकरण के लिए जेई तुरंत प्रयास शुरू कर देंगे। वे संबंधित क्षेत्र के जेई या कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें मौके पर भेजने की व्यवस्था करेंगे, ताकि पंद्रह मिनट के अंदर आपूर्ति को बहाल कर दिया।
‘पुलिस कंट्रोल रूम में दो शिफ्टों में अवर अभियंताओं की तैनाती की गई है। एक अवर अभियंता सुबह आठ से शाम चार बजे तक और दूसरा शाम चार से रात बारह बजे तक मौजूद रहेंगे। इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।’
विज्ञापन
राकेश कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (नगर)।
हर तरह के ट्रांसफार्मर उपलब्ध
अगर त्योहार पर कोई ट्रांसफार्मर फुंक जाएं, तो इसके लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। विभाग के पास पर्याप्त ट्रांसफार्मर हैं। साथ ही आठ ट्रॉली ट्रांसफार्मर भी हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने पर दो-तीन घंटे के अंदर उसे बदल दिया जाएगा।
ये बाजारों को सुचारु बिजली
विद्युत विभाग ने त्योहार के मद्देनजर मानिक चौक, बड़ा बाजार, गंधीगर का टपरा, सर्राफा बाजार, सुभाष गंज, सदर बाजार, सीपरी बाजार क्षेत्र के सुभाष मार्केट, टंडन रोड, रामा बुक डिपो चौराहा, नगरा बाजार, इलाइट, जीवनशाह क्षेत्र के बाजारों को चिह्नित किया है। विभाग की कोशिश है कि इन बाजारों को सुचारु रूप से बिजली मिलती रहे।