फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If petrol and diesel are heavy on the pocket, then the ride of CNG cars is pleasing

पेट्रोल-डीजल जेब पर पड़ रहा भारी तो भा रही सीएनजी कारों की सवारी

Tue, 05 Apr 2022 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
If petrol and diesel are heavy on the pocket, then the ride of CNG cars is pleasing
झांसी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार आ रहे उछाल की वजह से अब लोगों को सीएनजी कारों की सवारी भा रही है। हाल ये है कि झांसी में सीएनजी कारों पर दो महीने से लेकर एक साल तक की वेटिंग चल रही है। ऐसे में लंबी-लंबी वेटिंग देखकर मजबूरी में कुछ ग्राहकों को पेट्रोल या डीजल कारें खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ महीने से तेल के दामों में उतार चढ़ाव बना हुआ है। मौजूदा समय में झांसी में पेट्रोल 102 रुपये से भी ज्यादा प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि, डीजल की कीमत भी 95 रुपये लीटर से अधिक है। आगे के दिनों में इसमें और इजाफा होने की संभावना है। ऐसे में विकल्प के रूप में सीएनजी कारें तेजी से उभर कर सामने आई हैं। झांसी की ही बात करें तो पिछले एक साल में ही सीएनजी कारों की मांग में दो गुना तक का उछाल आ गया है। कार विक्रेताओं ने बताया कि 2021 में 70 प्रतिशत पेट्रोल-डीजल तो 30 फीसदी सीएनजी कारें बिकती थीं। मगर इस साल सीएनजी कारों की मांग 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसकी वजह झांसी समेत आसपास के जिलों में सीएनजी स्टेशनों का बढ़ना है। वहीं, झांसी में एक साल में तीन नए सीएनजी स्टेशन बनने से अब इनकी संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन

मार्च में 530 कारों की हुई एडवांस बुकिंग
जिले में मार्च में 530 सीएनजी कारों की बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा अप्रैल में भी लोगों ने अपनी-अपनी पसंद की कार की बुकिंग करानी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा मारामारी अर्टिगा कार को लेकर है। जिसकी 11 से लेकर 13 महीने की वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत भी कम, माइलेज में डेढ़ गुना तक अंतर
एक तो पेट्रोल-डीजल की तुलना में सीएनजी की कीमत भी कम पड़ती है। दूसरी तरफ, इसका माइलेज भी पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में डेढ़ गुना तक अधिक होता है। ऐसे में ग्राहकों को दोतरफा मुनाफा होता है। इसलिए सीएनजी कारें लोगों की पहली पसंद बन चुकी हैं।
किस सीएनजी गाड़ी में कितनी बुकिंग
....................................................
गाड़ी कीमत वेटिंग मार्च में हुई बुकिंग
अर्टिगा 12 लाख 13 महीने 186
वैगन आर 7.5 से 8 लाख 3 महीने 72
टियागो 7.55 लाख 2 महीने 60
स्विफ्ट डिजायर 9.5 से 10.5 लाख 3 महीने 36
सेंट्रो 5.5 लाख 4 महीने 35
ऑरा 6.5 लाख 5 महीने 30
टिगोर 8.70 लाख 2 महीने 30
ईको 7.80 लाख 2 महीने 28
सिलेरियो 7.5 लाख 2 महीने 24
एस प्रेसो 6 से 7 लाख 2 महीने 14
ऑल्टो 6 से 7 लाख डेढ़ महीने 15
ये हैं आंकड़े
- झांसी में 6 सीएनजी स्टेशन
- पेट्रोल 102.07 रुपये प्रति लीटर
- डीजल 95.60 रुपये प्रति लीटर
- सीएनजी 79 रुपये प्रति किलो
झांसी में नए सीएनजी स्टेशन खुलने से इस साल से सीएनजी कारों की मांग काफी बढ़ी है। दो से चार महीने की वेटिंग होने के बाद भी लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। - राकेश बघेल, संचालक, जेएमके ऑटोमोबाइल्स।
सीएनजी कारों की मांग में दोगुना तक का उछाल आ गया है। अर्टिगा पर तो 11 से लेकर 13 महीने तक की वेटिंग चल रही है। अन्य कारों पर भी दो से चार महीने की वेटिंग है। - विकास राय, डायरेक्टर, बसेरा विलॉसिटी कार।

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ अब सीएनजी कारों की तरफ भी लोगों का रुझान बढ़ गया है। मार्च में सेंट्रो की 35 और ऑरा कार की 30 लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है। - पवित्र खन्ना, डायरेक्टर, नटराज ऑटोमोबाइल्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed