{"_id":"664fca40256f29c67402f7e4","slug":"iconic-road-work-to-be-completed-by-june-15-12-percent-completed-so-far-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-320392-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइकोनिक सड़क : 15 जून तक पूरा करना है काम, अब तक 12 फीसदी हो सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइकोनिक सड़क : 15 जून तक पूरा करना है काम, अब तक 12 फीसदी हो सका
विज्ञापन
इलाइट चौराहे से मेडिकल कॉलेज तक बन रही है साढ़े तीन किलोमीटर की सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम द्वारा इलाइट चौराहे से मेडिकल कॉलेज तक बनवाई जा रही आइकोनिक सड़क का काम 15 जून तक पूरा होना है, मगर अब तक 12 फीसदी काम ही हो सका है। निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर सड़क का काम समय पर पूरा नहीं होगा तो कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाया जाएगा।
झांसी में मेडिकल कॉलेज से बीकेडी तक अलग-अलग पैच में शहर में पहली आइकोनिक सड़क स्मार्ट सिटी के तहत बनवाई जा चुकी है। पिछले साल 15वें वित्त आयोग के करीब 10 करोड़ रुपये से जिले में दूसरी आइकोनिक सड़क बनवाई जा रही है। इलाइट चौराहे से मेडिकल कॉलेज तक साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत 24 दिसंबर 2023 को हुई थी। करीब चार महीने बीत गए हैं, मगर सड़क का काम बहुत धीमी रफ्तार से चल रहा है।
नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही सड़क का निरीक्षण किया। अब तक सिर्फ 12 फीसदी काम ही पूरा हुआ है। सड़क बनने की समय सीमा 15 जून को पूरी हो रही है। अगर समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाया जाएगा।