फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   I have killed Rashmi...Take away the dead body

Jalaun: 'मैंने रश्मि की हत्या कर दी है... लाश उठा ले जाओ', आरोपी ने कहा और हो गया फरार

Thu, 04 Aug 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2022 12:57 AM IST
सार

राजगढ़ बिजौली निवासी राकेश श्रीवास्तव ने अपनी बेटी रश्मिकी शादी तकरीबन 10 साल पहले जालौन जिले के नदीगांव निवासी राजेश श्रीवास्तव के साथ की थी। शादी के बाद से ही राजेश का व्यवहार ठीक नहीं था। 30 जुलाई की रात रश्मि सो रही थी तब आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
I have killed Rashmi...Take away the dead body
पत्नी की गला काटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के नदी गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काट दी। इसके बाद ससुराल में फोन कर कहा कि ‘मैंने रश्मि की हत्या कर दी है... लाश उठा ले जाओ’। महिला का तीन दिन से इलाज मेडिकल कॉलेज चल रहा था। बुधवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


राजगढ़ बिजौली निवासी राकेश श्रीवास्तव ने अपनी बेटी रश्मि (35) की शादी तकरीबन 10 साल पहले जालौन जिले के नदीगांव में रहने वाले राजेश श्रीवास्तव के साथ की थी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही राजेश का व्यवहार ठीक नहीं था। 30 जुलाई की रात रश्मि सो रही थी। इसी दरम्यान पति राजेश श्रीवास्तव ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने रश्मि के परिजनों को फोन कर हत्या की सूचना देते हुए लाश उठा ले जाने की बात कही। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी होने पर महिला को गंभीरावस्था में इलाज के लिए झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। यहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed