फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband seen in objectionable position with lover Wife committed suicide out of remorse In Jhansi

UP: खेत में प्रेमी के साथ अंतरंग थी पत्नी, पति ने देखकर ललकारा तो शर्म से झुक गई उसकी आंखें और फिर...

Sat, 30 Sep 2023 02:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Sep 2023 02:01 PM IST
सार

झांसी से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक महिला प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। पति ने दोनों को पकड़ लिया। इस पर महिला को आत्मग्लानि हुई। वह पति से आंख न मिला पा रही थी। उसने आत्मग्लानि में जान दे दी।

विज्ञापन
Husband seen in objectionable position with lover Wife committed suicide out of remorse In Jhansi
महिला ने खाया जहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के रक्सा थाना इलाके में पति ने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने पर महिला ने विषाक्त का सेवन कर लिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम रक्सा के नयाखेड़ा ढिकौली निवासी प्रदीप सिंह राजपूत की पत्नी किरण राजपूत (38) ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पति ने आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे वह एक व्यक्ति की सूचना पर खातीबाबा मंदिर के पास खेत पर बने कुएं पर गया था। वहां पत्नी किरण को गांव के ही कालका उर्फ कल्ला राजपूत के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने बताया कि उसके ललकारने पर कालका और पास में मौजूद ज्ञानसिंह राजपूत गाली-गलौज करते हुए धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद घर आकर पत्नी ने आत्मग्लानि में जहरीला पदार्थ खा लिया था। 

इसके दूसरे दिन कालका के चाचा हरदयाल और उसके भाई राजेश ने घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पति की शिकायत पर पुलिस ने कालका उर्फ कल्ला राजपूत, राजेश राजपूत, ज्ञान सिंह राजपूत और हरदयाल राजपूत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

 

वहीं, घटना के बारे में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के अवैध संबंध गांव के एक व्यक्ति से थे। दोनों को महिला के पति ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी आत्मग्लानि में महिला ने विषाक्त का सेवन कर लिया था, जिसकी उसकी मौत हो गई।

घर में किसी से नहीं मिला पा रही थी नजर
पति द्वारा एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद किरण खेत से घर आ गई थी। घर आकर उसने भैंसें लगाईं और अन्य कामकाज किया। लेकिन, इस दरम्यान वह आत्मग्लानि में किसी से नजर नहीं मिला रही थी। कामकाज के दौरान ही उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। 

 

रात में हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि मृतका के 15 और 12 साल के दो बेटे हैं। मां की मौत के बाद से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed