फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband kills himself by consuming poison in front of his wife near Unnao Gate of Jhansi

पत्नी के सामने जहर खाकर दी जान: सुबह पति की इस मांग को किया था अनसुना; घर से भी खाकर गया था जहरीला पदार्थ

Sat, 01 Jul 2023 09:02 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 01 Jul 2023 09:02 AM IST
सार

बहस के बाद पति पत्नी के पास पहुंचा और उसके सामने ही जहर खा गया। उसने बताया कि वह घर से भी जहर खाकर आया है। यह सुनकर पत्नी कामेश्वरी के होश उड़ गए।

विज्ञापन
Husband kills himself by consuming poison in front of his wife near Unnao Gate of Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब पीने के लिए पैसा न मिलने से नाराज पति ने पत्नी के सामने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने के बाद वह अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

कोतवाली के उन्नाव गेट बाहर निवासी संतोष कुशवाहा (30) पुत्र लक्ष्मीनारायण परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। संतोष प्राइवेट काम करता था जबकि पत्नी कामेश्वरी बड़े बाजार में सब्जी की दुकान चलाती है। परिजनों के मुताबिक संतोष शराब पीने का आदी था। जितना पैसा कमाता था सारा शराब में उड़ा देता था। पत्नी से भी पैसा मांगकर शराब में खर्च कर देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह वह पत्नी कामेश्वरी से शराब के लिए पैसा मांग रहा था लेकिन, उसने पैसा देने से मना कर दिया। कामेश्वरी दुकान चली गई। कुछ देर बाद संतोष शराब के नशे में पत्नी के पास पहुंचा और उसके सामने ही जहर खा गया।

विज्ञापन

उसने बताया कि वह घर से भी जहर खाकर आया है। यह सुनकर कामेश्वरी के होश उड़ गए। संतोष को लेकर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी समेत दो बेटे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed