{"_id":"5f53b2576df4732adf393365","slug":"husband-killed-his-wife-by-attack-knife-and-screwdriver-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खर्च के लिए पत्नी ने मांगे रुपये, पति ने महिला की आंखों और सिर में चाकू व पेचकस घोंप दे दी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खर्च के लिए पत्नी ने मांगे रुपये, पति ने महिला की आंखों और सिर में चाकू व पेचकस घोंप दे दी मौत
Sat, 05 Sep 2020 09:14 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 05 Sep 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार की सुबह सात बजे प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली स्थित शारदा नगर में किराए के मकान में रहने वाले ट्रक चालक ने खर्च के लिए रुपये मांगने पर पत्नी राममूर्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला की आंखों व सिर में चाकू और पेचकस घोंपे। हत्या के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से जालौन ईटइया गांव का रहने वाला ट्रक चालक रामनिवास दीक्षित पिछले 20 साल से प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली, शारदा नगर में किराए के मकान में रह रहा है। उसकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। बड़ी पुत्री की शादी बरुआसागर के तिलैथा और दूसरे नंबर की मुस्कान की शादी ओरछा क्षेत्र के लठेश्वरा गांव में हुई है। वर्तमान में वह पत्नी राममूर्ति (46), बेटे सुमित (20) और बेटी नेहा (18) के साथ रहता है। बेटी नेहा चार दिन से एक रिश्तेदार के घर गई हुई है। वहीं पुत्र सुमित बिजौली स्थित एक कॉफी के कप बनाने वाली कंपनी में शुक्रवार की रात नाइट ड्यूटी पर गया था। घर में राममूर्ति अकेली थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह करीब सात बजे रामनिवास घर आया। राममूर्ति ने उससे खर्चे के लिए रुपये मांगे। न देने पर थोड़ी ही देर में पति- पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। इस बीच मकान मालकिन ने उनको समझाया, लेकिन दोनों नहीं माने। कोई बात न बढ़े, ये विचार कर मकान मालकिन पुलिस को बुलाने के लिए बिजौली चौकी चली गई।
विज्ञापन
इधर, दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया। थोड़ी ही देर में रामनिवास ने पेचकश व चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। उसके चेहरे पर कई प्रहार किए। ईंट भी सिर में मारी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने कमरे की बाहर से कुंडी बंद की और मौके से भाग गया। सुबह करीब 8.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुंडी खोलकर देखा तो महिला जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस के अधिकारी व प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उस समय तक नाइट ड्यूटी पर गया बेटा सुमित भी घर लौट आया। क्षेत्र में वारदात की खबर फैलते ही मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मकान मालिक तथा दूसरे किराएदारों के बयान दर्ज किए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मामले में प्रेमनगर थाना प्रभारी निगवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुमित की तहरीर पर रामनिवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
- अक्सर होता था पति- पत्नी के बीच झगड़ा
पति- पत्नी के बीच अक्सर खर्चे के पैसों और दूसरे अन्य पारिवारिक कारणों को लेकर झगड़े होते रहते थे। यही कारण था कि इस परिवार को पिछले 20 साल में पंद्रह से ज्यादा घर बदलने पड़े। कई बार ट्रक चालक को पुलिस पकड़कर ले गई। चालान भी किया। बिजौली में रहने वाले रिश्तेदारों ने ही जमानत करवाई। उनके झगड़े के कारण रिश्तेदारों ने भी दूरी बनाना शुरू कर दी थी।
- काश थोड़ा पहले आ जाती पुलिस
सुबह सात बजे झगड़ा शुरू होने पर जब मकान मालकिन को लगा कि झगड़ा ज्यादा बढ़ रहा है तो वह तुरंत चौकी पहुंच गई। मगर घर से चौकी की दूरी अधिक होने के कारण आने- जाने में एक घंटे का वक्त लग गया। उस वक्त चौकी में दो सिपाही मौजूद थे। सिपाहियों ने लिखित सूचना ली और थोड़ी देर में आने को कहा। मकान मालकिन के घर वापस पहुंचने के बाद पुलिस मौके पर आई। जब तक ट्रक चालक वारदात को अंजाम देकर जा चुका था।
- पानी से साफ किया खून
घर में मौजूद दूसरे किराएदारों ने बताया कि उन्होंने देखा कि कमरे से खून बहकर बाहर आ रहा है। रामनिवास ने तीन बाल्टी पानी डालकर खून को साफ किया। लेकिन उनको जब तक यह नहीं पता था कि उसने अपनी पत्नी की कमरे में हत्या कर दी है। झगड़े का शोर सुनकर वे सहमे थे।