फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband blackmailed wife by making obscene videos in Jhansi

पत्नी से करानी चाहिए वेश्यावृत्ति: विरोध पर बीवी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर भी जी न भरा तो इस हद तक गिरा पति

Tue, 06 Jun 2023 01:05 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 06 Jun 2023 01:05 AM IST
सार

महिला का आरोप है कि शराब पीने की वजह से उसका पति उससे गलत काम कराना चाहता था। जब उसने मना किया तो पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
Husband blackmailed wife by making obscene videos in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी के नवाबाद इलाके में पति ने ही पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया। उसको दिखाकर वह पत्नी से पैसों की डिमांड करता था। न देने पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। परेशान होकर पत्नी ने नवाबाद थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

टीकमगढ़ निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात गुमनावारा निवासी एक युवक से हुई। युवक के साथ उसने प्रेम विवाह किया। युवक उसे अपने साथ गुमनावारा लेकर आया लेकिन, यहां उसके ससुर साथ में रखने को राजी नहीं हुए। पति ने किराये का मकान ले लिया। इसी बीच पति शराब पीने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पीने की वजह से वह उससे गलत काम कराना चाहता था। जब उसने मना किया तो पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गलत काम करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर मारपीट करता है। पीड़िता की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed