{"_id":"6431ad26d2b8e44b8903fb18","slug":"husband-hanged-himself-by-making-a-noose-of-his-wifes-saree-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-71399-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर पति ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर पति ने लगा ली फांसी
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर रहने वाले युवक ने पत्नी से कहासुनी के बाद उसी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उधर, उसकी तीन साल की बेटी रोली पिता का शव देखकर बेहोश हो गई।
परिजनों के मुताबिक धर्मेंद्र साहू (37) प्राइवेट काम करता था। वह नशे का आदी था। इस वजह से कमाई का पैसा घर में न देकर नशे में उड़ा देता था। परिवार का खर्च चलाने के लिए पत्नी मनीषा आस-पड़ाेस में झाड़ू पोछा का काम करने लगी थी। शुक्रवार शाम धर्मेंद्र नशा करके घर लौटा था। पिछले चार दिनों से वह काम पर भी नहीं जा रहा था। इस बात पर मनीषा ने जब उसे टोका तब दोनों में कहासुनी होने लगी।
इसके बाद मनीषा काम करने बाहर निकल गई। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह घर लौटी, तब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर देखने पर धर्मेंद्र साड़ी के फंदे से लटका था। यह देख उसकी चीख निकल गई। थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। उसके तीनों बच्चे रोली (3), वैष्णवी (2) एवं रौनक (1) भी वहां थे। पिता को फंदे पर लटका देख बड़ी बेटी रोली बेहोश हो गई। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।