फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   husband could not bear grief of his wife going to her maternal home so he committed suicide

प्रीति ने मोड़ लिया था मुंह: पत्नि के मायके जाने का गम न सह सका पति, जहर खाने से न गई जान तो लगा ली फांसी

Fri, 04 Jul 2025 10:16 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 10:16 PM IST
सार

दंपती को सात साल का बेटा है। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। प्रीति विजय को शराब पीने से मना करती थी। 

विज्ञापन
husband could not bear grief of his wife going to her maternal home so he committed suicide
मृतक विजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के झांसी स्थित थाना प्रेमनगर के हंसारी के खारा कुआं मोहल्ला निवासी विजय अहिरवार ने पहले जहर निगलकर जान देने की कोशिश की। जान बचने पर गुरुवार को फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों का कहना है 10 दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। इससे विजय तनाव में रहता था। गुरुवार को उसने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। फंदे से लटका देख मां चीखकर बेहोश हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

आठ साल पहले हुई थी दोनों की शादी
हंसारी के खाराकुआं निवासी विजय अहिरवार (35) पुत्र पर्वतराम प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक आठ साल पहले उसकी शादी विजय नगर निवासी प्रीति से हुई थी। दंपती को सात साल का बेटा है। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। प्रीति विजय को शराब पीने से मना करती थी। कुछ दिन तक विजय शराब नहीं पीता था लेकिन, बाद में फिर शराब पीने लगता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जहर खाया, नहीं गई जान तो फांसी लगा ली
10 दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। विजय ने प्रीति की पिटाई कर दी। नाराज होकर प्रीति बेटे को लेकर मायके चली गई। विजय ने कई बार उसे मनाने की कोशिश की लेकिन, वह वापस लौटने को राजी नहीं हुई। इससे विजय तनाव में रहता था। परेशान होकर मंगलवार को उसने जहरीला पदार्थ पीकर जहर निगलने की कोशिश की लेकिन, तब उसकी जान किसी तरह बचा ली गई।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
गुरुवार को शराब के नशे में विजय घर आया। सीधे वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक विजय के नीचे न आने पर मां को चिंता हुई। वह उसके कमरे में पहुंची। यहां वह फंदे से लटका था। यह देखकर मां चीख उठी। क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि छानबीन के दौरान भी दंपती के बीच विवाद की बात ही सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed