{"_id":"68106032ce4df3aa9203d2d2","slug":"husband-and-wife-died-in-road-accident-in-moth-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेले रह गए मासूम: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, शादी से लौटते वक्त हादसा, ऐसे बची बच्चों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकेले रह गए मासूम: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, शादी से लौटते वक्त हादसा, ऐसे बची बच्चों की जान
Tue, 29 Apr 2025 10:45 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:45 AM IST
सार
झांसी के मोंठ में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपति रिश्तेदार की शादी से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोंठ मंगलवार को सुबह मोंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपति रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर कार से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार के परख्च्चे उड़ गए।
विज्ञापन
दंपति कार के अंदर फंस गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कार को काटकर दोनों को बाहर निकला। मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि थाना बड़ागांव के ग्राम मडोरा निवासी अनिल कुशवाहा अपनी पत्नी विनीता के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे।
विज्ञापन
सुबह पति-पत्नी वापस बड़ागांव जा रहे थे। शादी में उनकी मासूम बेटा-बेटी और मां भी गई थी। मगर तीनों को रिश्तेदारों ने रोक लिया। सुबह ये दोनों ही कार से वापिस लौट रहे थे। हादसा मोंठ क्षेत्र की ग्राम अटरिया मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन