फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   husband and wife committed suicide by consuming poison After returning from the birthday party

Jhansi: बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, एक-एक कर दोनों ने खाया जहर

Sat, 08 Jul 2023 03:18 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 03:18 PM IST
सार

बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस को आत्महत्या की गुप्त सूचना मिली। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
husband and wife committed suicide by consuming poison After returning from the birthday party
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर पहले पत्नी ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद पति ने भी जहर खाकर जान दे दी। परिजन गुपचुप तरीके से दोनों का अंतिम संस्कार कराने में जुटे थे। इसकी पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर बड़ागांव पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


परीछा के स्टेशन रोड गली नंबर 6 निवासी अरविंद पुत्र छिपपू जेसीबी चलाता था। शुक्रवार शाम पत्नी राजेंद्री और बच्चों को लेकर अपने मामा संतोष के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। परिजनों का कहना है रात में आने के बाद अरविंद और राजेंद्री के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। आधी रात के बाद राजेंद्री ने जहर खा लिया।
विज्ञापन


जहर खाने से वह अचेत होकर गिर पड़ी। यह देखकर अरविंद घबरा गया। अपने भाई अवधेश की मदद से राजेंद्री को लेकर वह मेडिकल कॉलेज पहुंचा। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद पत्नी का शव लेकर वापस घर पहुंच गया। यहां उसने जहर खा लिया। कुछ देर बाद अरविंद की हाल भी बिगड़ गई। परिवार के लोग अरविंद को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन अरविंद का शव लेकर वापस गांव पहुंचे और दोनों का अंतिम संस्कार कराने की तैयारी में जुटे थे। दोपहर को पड़ोसियों ने दोनों की मृत्यु की सूचना बड़ागांव पुलिस को दे दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों शव को लेकर उन्होंने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed