फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband and brother-in-law named for beating married woman

Jhansi News: विवाहिता को पीटने पर पति एवं जेठ नामजद

Sun, 21 Jul 2024 04:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Husband and brother-in-law named for beating married woman
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। तहसील परिसर में पत्नी की निर्मम पिटाई के आरोप में पति विनोद एवं उसके बड़े भाई प्रमोद के खिलाफ नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह रिपोर्ट उसकी पत्नी वंदना ने दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। शुक्रवार को तहसील परिसर में दोनों पक्ष पहुंचे थे। डडियापुरा निवासी वंदना ने पुलिस को बताया कि पति एवं ससुरालजनों से उसका विवाद चल रहा है। शुक्रवार को जब उसके पति विनोद ने उसे तहसील में देखा तब अपने भाई प्रमोद के साथ मिलकर उसके ऊपर हमला कर दिया। लात-घूंसों से उसे जमकर पीटा। बीच-बचाव की कोशिश करने पर बेटे को भी पीटकर अधमरा कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नवाबाद पुलिस भी सूचना पर पहुंची थी। नवाबाद इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed