फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hungry thirsty cows were found at the shelter site, instructionfor action

आश्रय स्थल पर भूखी-प्यासी मिलीं गायें, कार्रवाई के निर्देश

Sat, 16 Nov 2019 12:33 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hungry thirsty cows were found at the shelter site, instructionfor action
फाइल फोटो - फोटो : PTI

गो संरक्षण सरकार की प्राथमिकता में होने के बाद भी हालात खराब हैं। अफसर गायों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्हें भर चारा भूसा भी नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने तालबेहट स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया तो वहां गायें भूखी-प्यासी मिलीं। कमिश्नर ने खुद उन्हें चारा डाला। इस बदइंतजामी पर कमिश्नर ने जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


तालबेहट तहसील स्थित कान्हा आश्रय स्थल पहुंचे कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा का पारा उस समय चढ़ गया जब उन्हें भूख - प्यास से कमजोर गोवंश एक ओर बैठे मिले। भूखे गोवंश को देख मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह को निर्देश दिए कि यहां बंद पशुओं को प्रति दिन हरा चारा, भूसा और पानी की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने भूसे, गोवंश के लिए पीने के पानी, दवाओं की उपलब्धता एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


गो आश्रय स्थल के निरीक्षण की जानकारी मिलने पर पशु उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार खरे विकास खंड कार्यालय अपनी सफाई देने पहुंचे। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए तेज आवाज में कहा कि दवाओं के अभाव में नहीं बल्कि पशु भूख प्यास से मर रहे हैं। इसके लिए नगर पंचायत जिम्मेदार है। इस पर जिलाधिकारी ने उन्हें चिल्लाने से मना किया पर वह नहीं माने। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed