{"_id":"5ec3c0658ebc3e9027450df6","slug":"hungry-laborers-looted-packets-of-chips-on-the-platform-of-jhansi-railway-station-see-photos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसी में भूखे मजदूरों ने प्लेटफार्म पर लूटे चिप्स के पैकेट, मुंह ताकते रह गए दूसरे मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में भूखे मजदूरों ने प्लेटफार्म पर लूटे चिप्स के पैकेट, मुंह ताकते रह गए दूसरे मुसाफिर
Tue, 19 May 2020 05:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 19 May 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
भूखे मजदूरों ने ठेले पर रखे चिप्स के पैकेट लूटे
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर मुंबई से आई श्रमिक एक्सप्रेस में सवार कुछ भूखे मजदूरों ने ठेले पर रखे चिप्स के पैकेट लूट लिए। आरपीएफ ने चिप्स के पैकेट को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
इस घटना से ट्रेन में सवार दूसरे श्रमिक मुंह ताकते रह गए। वीडियो वायरल होने पर यह मामला चर्चा में आ गया। लॉकडाउन के लगातार बढ़ने के कारण हजारों लोग अभी भी दूसरे शहरों में फंसे हैं।
इन लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए राज्य सरकारों की आपसी सहमति के बाद एक मई से श्रमिक ट्रेनों का लगातार संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार दोपहर के वक्त झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म दो पर मुंबई से गोरखपुर जा रही श्रमिक एक्सप्रेस आकर रुकी।
विज्ञापन
आईआरआरसीटी के कर्मचारी एक ठेले पर चिप्स के पैकेट व पानी की बोतल डिब्बों में रखकर बांटने के लिए ले जा रहे थे। ट्रेन में बैठे सभी एक हजार से अधिक मजदूरों को एक चिप्स का पैकेट व एक पानी की बोतल मिलनी थी।

कर्मचारी जब ठेले को बीच प्लेटफार्म पर ले जा रहे थे, तभी भूख से बेहाल कुछ मजदूर कोचों से उतरे और उन्होंने चिप्स के पैकेट लूटने शुरू कर दिए। दस सेकेंड में ही मजदूर सभी पैकेट लूटकर कोचों में घुस गए।
आरपीएफ कर्मियों ने पैकेटों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। आरपीएफ व कैटरिंग कर्मचारियों के पास पीपीई किट न होने के कारण वे कोरोना वायरस के डर से कोचों के अंदर नहीं गए। इस कारण मजदूरों से पैकेट वापस नहीं लिए जा सके।