Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hungry cow

कन्हैया, इसलिए भूखी रहती हैं तेरी प्यारी गैया

Thu, 13 Aug 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
hungry cow
hungry cow
झांसी। जन्माष्टमी का पर्व है, जगत कृष्णमय है। लेकिन भगवान कृष्ण की प्रिय गाय झांसी में भूखी भटक रही हैं। अमर उजाला की पड़ताल में व्यवस्था की पोल खुलती गई। गो आश्रय स्थलों में रखे गए गोवंशीय पशुओं को खुराक तक नहीं मिल रही। इनके लिए पिछले वर्ष मंगवाए गए भूसे का अब तक भुगतान नहीं हुआ। पिछले एक साल के भीतर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की भारी देनदारी चढ़ चुकी। इस वजह से अब एजेंसियां भूसा देने में आनाकानी कर रहीं हैं वहीं, ग्राम प्रधान भी इस व्यवस्था को हाथ में लेने को राजी नहीं हो रहे। नतीजतन गोआश्रयों से मवेशियों को गांव में ही हांक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अन्ना जानवरों से बुंदेलखंड सर्वाधिक प्रभावित रहा है। झांसी में अवारा गोवंशीय पशुओं को रखने के लिए कुल 226 गोशालाएं बनवाई गईं। सरकारी आकड़ों के मुताबिक यहां करीब 26 हजार पशु रखे गए हैं। एक मवेशी पर रोजाना 30 रुपये की दर से खुराक का भुगतान होता है। इस तरह यहां हर माह करीब 2.29 करोड़ रुपये एवं करीब 27 करोड़ सालाना खुराक पर खर्च होता है लेकिन, पिछले करीब एक साल से सरकार धीरे-धीरे अपने हाथ खींच रही है। इसी वजह से पिछले वित्तीय वर्ष 2019-20 तक भूसे के मद में 2.50 करोड़ रुपया बकाया हो गया जबकि चालू वित्तीय वर्ष में सिर्फ 95 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया जबकि करीब पांच माह खत्म होने जा रहे हैं। इस रवैये की वजह से देनदारी लगातार बढ़ती जा रही है। यह देनदारी बढ़कर अब साढ़े तीन करोड़ से अधिक तक पहुंच चुकी।
विज्ञापन

उधर, सरकार इनके संचालन का पूरा जिम्मा ग्राम पंचायतों को सौंपने की फिराक में है लेकिन, ग्राम प्रधान इसके लिए राजी नहीं हो रहे। इन दोनों के बीच चल रहे शह-मात के खेल में गोवंशीय पशुओं को पर्याप्त खुराक ही नहीं मिल रही और भूखे ही उनको आश्रय स्थलों में बंद रहना पड़ता है। जानकारों का कहना है कि खुराक का पैसा बचाने के लिए ही तमाम गो आश्रय स्थलों से पशुओं को गांव में हांक दिया जाता है। बंगरा के नोटा, डिकौली आदि तमाम गांवों में बने गो-आश्रय स्थल अकसर इसी वजह से खाली रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशालाओं के रखरखाव की खातिर वसूला जाता है सेस
आवारा गोवंश के भरण-पोषण एवं गोशालाओं के रखरखाव के लिए सरकार ने 2019 से गो कल्याण सेस लेना आरंभ किया था। इसके जरिए आबकारी से 0.5 फीसदी, टोल टैक्स एवं मंडी परिषद से दो फीसदी सेस लिया जाता है। सरकार को सिर्फ शराब पर लगाए सेस से ही करीब 165 करोड़ की आमदनी होती है जबकि गोशालाओं में एक पशु के आहार पर महज तीस रु पये ही खर्च किए जाते हैं। इतनी कम रकम खर्च किए जाने के बावजूद नियमित पैसे का भुगतान नहीं होता। इस वजह से आश्रय स्थलों से जानवरों को बाहर खदेड़ दिया जाता है।
बजट के मुताबिक ही हम लोग काम कर पाते हैं। बकाया भुगतान के लिए हमारी ओर से पांच बार पत्र निदेशालय को भेजे जा चुके।
डॉ.वाईके तोमर, अपर निदेशक पशुपालन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed