{"_id":"076ebf5d294a16305c2ded613e99a501","slug":"hungama-over-free-form-hike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश फॉर्म मूल्य ढाई गुना करने पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश फॉर्म मूल्य ढाई गुना करने पर हंगामा
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में बीते सत्र के मुकाबले इस बार प्रवेश फार्म का मूल्य ढाई गुना करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कॉलेज प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रवेश फार्म बिक्री काउंटर भी बंद करा दिया।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता बीकेडी कॉलेज पहुंचे। कार्यकर्ताओं को प्रवेश फॉर्म का मूल्य 500 रुपये होने की जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो गए और कॉलेज परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी। स्वदेश के मुताबिक बीते वर्ष तक कॉलेज में प्रवेश फॉर्म का मूल्य 200 रुपये था, जो इस बार बढ़ाकर पांच सौ रुपये कर दिया गया है।
बुंदेलखंड बेहद पिछड़ा क्षेत्र है फिर भी छात्रों को लूटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के मनमाने रवैये के खिलाफ जनपद आगमन के दौरान मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की जाएगी। इस दौरान समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष जगमोहन यादव, बीकेडी पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राहुल मिश्रा, सुरेंद्र सिंह यादव, आफताब खान, रविंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।