फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Human chain will be formed on the birth anniversary of Subhash Chandra Bose

Jhansi News: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बनेगी मानव शृंखला

Thu, 23 Jan 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Human chain will be formed on the birth anniversary of Subhash Chandra Bose

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को जिला, तहसील, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर सुबह 11 बजे से मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसमें कक्षा आठ से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाएगी।



डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि जिलास्तर पर मानव शृंखला और सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह राजकीय इंटर कालेज परिसर में होगा। इसके नोडल अधिकारी एडीएम (प्रशासन), संयोजक नगर मजिस्ट्रेट, एआरटीओ (प्रवर्तन), डीआईओएस और सीओ ट्रैफिक होंगे। यह छात्र-छात्राओं को लाइनअप कर ट्रैफिक सुचारु रखेंगे। ब्लाक में न्यूनतम 500 मीटर की मानव शृंखला बनाकर शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


विकास खंड स्थित ग्राम पंचायत में सभी समूह की महिलाएं, मनरेगा श्रमिक, एएनएम आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी, ब्लॉक स्टाफ के साथ मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसके लिए सुबह 10 बजे से कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित होना है। ग्राम पंचायत पर ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव नोडल अधिकारी होंगे। ग्राम पंचायत में न्यूनतम 100 मीटर की मानव शृंखला बनाकर शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed