{"_id":"6788065a43c15fc95c0f3928","slug":"ht-line-broke-and-fell-on-the-road-fire-caused-stampede-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-127723-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एचटी लाइन टूटकर सड़क पर गिरी, आग लगने से भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एचटी लाइन टूटकर सड़क पर गिरी, आग लगने से भगदड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में स्टेशन रोड पर बुधवार की देर शाम हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट से तार टूटकर सड़क पर गिरते ही आग की लपटें उठने लगीं। इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। जानकारी मिलने पर तत्काल सप्लाई बंद कराने के बाद विद्युत कर्मियों ने लाइन की मरम्मत की। करीब तीन घंटे तक आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली ठप रही।
गल्ला मंडी सब स्टेशन से जुड़े फीडर नंबर पांच के अंतर्गत स्टेशन रोड पर कृष्णा टॉकीज के सामने वी बाजार के पास से निकली लाइनों में बुधवार की देर शाम सवा छह बजे अचानक फाल्ट हो गया। तारों से चिंगारियां छूटने लगीं, जिससे तार टूटकर जमीन पर गिर गए और काफी देर तक तारों से आग की लपटें उठती रहीं। यह देख राहगीर व आसपास के लोगों में भय व्याप्त हो गया। लोग जान बचाते हुए दूर भाग खड़े हुए। आग यहां स्थित बिग बाजार के किनारे निकली लाइन में लगी थी। यहां बाजार में काफी लोगों का आना जाना रहता है, जबकि यहां कई वाहन भी खड़े रहते हैं। गनीमत रही कि यह तार टूटकर बिग बाजार से कुछ दूर जाकर गिरे, जहां वाहन नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
तारों में आग लगती देख लोगों ने बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सब स्टेशन से फीडर की बिजली बंद कराके तीन घंटे की मशक्कत के बाद तार जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई। उपखंड अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि लाइन में फाल्ट से तार गिरा था, जिसकी मरम्मत कराकर सप्लाई बहाल कर दी गई।