{"_id":"627aa575664c641bfa18bc51","slug":"how-yogi-can-believe-on-the-claims-of-the-officers-even-today-450-acres-of-land-is-in-the-possession-of-the-land-mafia-jhansi-news-jhs2204270166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के दावों पर योगी कैसे करें यकीन....आज भी भूमाफियाओं के कब्जे में 450 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के दावों पर योगी कैसे करें यकीन....आज भी भूमाफियाओं के कब्जे में 450 एकड़ जमीन
विज्ञापन
झांसी। सात मई को दो दिवसीय दौरे पर झांसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा था कि झांसी और ललितपुर में माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने जब रिपोर्ट पेश की तो मुख्यमंत्री ने इस पर यकीन ही नहीं किया था। सीएम ने पूछा था कि कितने माफियाओं को जेल भेजा। कितनी संपत्ति जब्त की। कहां कहां भूमि मुक्त कराई गई। इन सवालों का जवाब अफसर नहीं दे सके थे। आज भी झांसी जनपद में 450 एकड़ भूमि पर माफियाओं ने कब्जा कर रखा है।
रिकार्ड में 72 माफिया लेकिन कार्रवाई केवल 7 पर
मुख्यमंत्री ने अवैध कब्जों समेत भू-माफियाओं के खिलाफ अफसरों को जीरो टालरेंस की नीति रखने के साफ निर्देश दिए। इसके बावजूद झांसी में इनके खिलाफ कार्रवाई सिफर साबित हो रही है। पुलिस के आकड़ों में झांसी में सर्वाधिक 72 माफिया चिन्हित हैं। इनमें सर्वाधिक भू-माफिया के तौर पर हैं। इनके पास कुल साढ़े चार सौ एकड़ जमीन चिन्हित है लेकिन, इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं हुई। गृह विभाग ने मार्च महीने में इनके खिलाफ कार्रवाई का ब्यौरा भी तलब किया लेकिन, पिछले दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस-प्रशासन ने इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई शुरू नहीं की।
नौ करोड़ ही हुए जब्त
झांसी जनपद में 7 माफियाओं के खिलाफ ही कार्रवाई हुई। इनसे सिर्फ 3.42 करोड़ रुपये की राशि ही जब्त की गई। अगर झांसी रेंज की बात करें तब 137 माफियाओं में अभी तक सिर्फ चौदह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे नौ करोड़ रुपये की संपत्ति ही जब्त हुई। इनमेंजालौन के छह माफियाओं से 4.90 करोड एवं ललितपुर में एक माफिया से 10.50 लाख रुपये जब्त हुए।
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की बेशकीमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा
भू-माफियाओं एवं अवैध कब्जेधारकों ने करोड़ों रुपये की बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा जमाया हुआ है। नगर निगम की जमीन पर सर्वाधिक कब्जा है। हंसारी, लहरगिर्द, मैरी, बूढ़ा, गरिया गांव समेत कई इलाकों में निगम की जमीन की प्लाटिंग तक कर दी गई। हंसारी में गाटा संख्या 1022 में 51 डिसीमल जमीन पर अवैध प्लाटिंग तक कर दी गई। इसी तरह लहर गिर्द और बूढ़ा गांव में भी कई जगह कब्जे किए गए हैं। इसी तरह मेडिकल के पास की पहाड़िया, खालसा स्कूल के पास की टौरिया, समेत अन्य जगहों पर भी करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा है।
सभी एसएसपी को भू-माफिया समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इनके खिलाफ जल्द ही विधिक कार्रवाई शुरू करने के साथ ही इनकी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई कराई जाएगी। इनके परिवार के पास अगर शस्त्र लाइसेंस हैं तब इसको भी निरस्त कराया जाएगा।
जोगेंद्र कुमार, डीआईजी
अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे से जमीन को खाली कराया गया है। जमीन खाली कराने के बाद यहां निगम ने बाउंड्रीवाल बनवाई है।
अवनीश कुमार राय, नगर आयुक्त