फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   How the sports talent of village children improved, the grounds were uprooted for two years

Jhansi News: कैसे निखरे गांवों के बच्चों की खेल प्रतिभा, दो साल से उखड़े पड़े मैदान

Wed, 24 Jul 2024 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
How the sports talent of village children improved, the grounds were uprooted for two years
ललितपुर। खेलों को बढ़ावा देने और गांव के बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में 10 से 30 लाख रुपये की लागत से 18 खेल मैदान का काम वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। लेकिन, दो वर्ष बाद सिर्फ दो खेल मैदान ही पूरे हो पाए हैं। बाकी अधूरे पड़े हैं। इस कारण गांव की खेल प्रतिभा निखर नहीं पा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए वर्ष 2022 में ब्लॉक जखौरा, बिरधा, महरौनी, मड़ावरा, बार, तालबेहट में 18 खेल मैदान बनाने का काम शुरू हुआ था। डेढ़ से तीन एकड़ में बनने वाले इन खेल मैदानों की लागत 10 से 30 लाख थी। इनके निर्माण का काम मनरेगा से कराया गया। शुरुआत में तो खेल मैदान का निर्माण जोर-शोर और तेजी से हुआ। लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरा, वैसे-वैसे प्रगति थमने लगी। वर्तमान में हालत ये हो गई कि इनका काम ठप पड़ा गया। हालांकि, अधिकारियों का निर्देश मिलने पर इनका काम शुरू करवा दिया जाता है लेकिन कुछ दिनों तक चलता है। ऐसे में खेल मैदान दो वर्ष बाद भी अधूरे पड़े हैं। 18 खेल मैदानों में से सिर्फ दो ग्राम मिर्चवारा और सेरवास कलां का खेल मैदान ही पूरा हुआ है। शेष 16 अभी भी अधूरे हैं। इस कारण से इनका लाभ गांव के युवाओं और बच्चों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


खेल मैदान में रहेंगी ये सुविधाएं
ग्राम पंचायतों में निर्मित होने वाले खेल मैदानों में बाउंड्रीवाल, बैडमिंटन कोर्ट, बॉस्केटबॉल मैदान, वालीबॉल मैदान, एथलेटिक्स ट्रैक सहित अन्य खेल सुविधाएं रहेंगी। इन खेल मैदानों के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को संभालनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों में बन रहे हैं खेल मैदान
जखौरा के ग्राम सिरसी, पिपरा, जखौरा, मिर्चवारा, सीरोंनकलां, मसौराकलां, जबकि ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम जाखलौन, ठगारी और ब्लॉक बार के ग्राम पाह, गदयाना में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम धवा, गौना, ककरुआ, नाराहट और ब्लॉक महरौनी के ग्राम पठा, सतवांसा और ब्लॉक तालबेहट के ग्राम सेरवास कलां व पवा में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं।


खेल मैदानों को पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा। जल्द ही काम पूरा करवा लिया जाएगा। - केके पांडेय, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed