फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   how safe to stay in jhansi, severy bigin

रहने को कितनी मुफीद झांसी, सर्वे शुरू

Sun, 02 Feb 2020 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
how safe to stay in jhansi, severy bigin
how safe to stay in jhansi, severy bigin
झांसी। शहरों में रहन-सहन की सहूलियत आंकने को सर्वे शुरू कराया गया है। इसके जरिये शहर का लिविंग स्टैंडर्ड मापा जाएगा। सर्वे टीम यहां रहने वालों से शहर की सहूलियतों के बारे में बात करेगी। फरवरी माह के आखिरी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागी शहरों की रैगिंग तय होगी। पिछले दफा झांसी को 41वें स्थान पर रखा गया था।
विज्ञापन

केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 100 शहरों को विकसित करने की कवायद में जुटा है। इसके करीब पांच साल पूरे होने को हैं। इतने समय बाद इन शहरों के रहन-सहन में कितना फर्क आया, इसे आंकने की कोशिश की जा रही। जिन शहरों का रहन-सहन बेहतरीन होगा वहां आवास, पर्यटन से जुड़ी योजनाएं भी आरंभ होंगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक जनसंख्या, साक्षरता दर, विद्यालय, सार्वजनिक स्वच्छता, आवास की उपलब्धता, मलिन बस्तियों की स्थिति, पेयजल आपूर्ति, सड़क, सीवर कनेक्टिविटी, सुरक्षा एवं संरक्षा, सार्वजनिक परिवहन के तरीके जैसे कई मानक तय किए गए। इनके आधार पर सवाल भी तय किए गए हैं। इसी तरह सड़क सुरक्षा, रेस्टोरेंट, होटल, पार्क, मनोरंजन गृह, खुले स्थान आदि के बारे में भी सूचनाएं अपलोड करनी होगी। इन मानकों के आधार पर 95 सवाल तैयार किए गए। इनके जवाब हीं पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। केंद्रीय टीम इनको सत्यापित करेगी। पोर्टल पर अपलोड होने के बाद ही आम लोगों से इस बारे में फीडबैक लिया जाएगा। आम लोगों के फीडबैक के आधार पर ही शहर का लिविंग स्टैडर्ड तय होगा। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम के मुताबिक केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक कार्य आरंभ करा दिया गया है। आम लोग क्यूआर कोड अथवा ऑनलाइन फीडबैक के जरिये इसमें हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed