फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hot pyase pani ka intjar

होंठ प्यासे, पानी को टेंडर का इंतजार

Fri, 23 Mar 2018 01:41 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 23 Mar 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
hot pyase pani ka intjar
pani ki smsya, jhansi news - फोटो : amar ujala
गर्मी की तपिश बढ़ते ही महानगर के 40 से अधिक क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। मगर, यहां के लोगों को दस अप्रैल से पहले टैंकरों से पानी की आपूर्ति मिलना मुश्किल लग रहा है। दरअसल, जल संस्थान को टैंकर संचालन के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया को पूरा कराना है, जिसकी अभी शुरूआत नहीं हुई है।
विज्ञापन

महानगर में अनेक क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पाइप लाइन नहीं है। उन इलाकों के लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता है। इनमें सभी ऐसे क्षेत्र हैं, जहां गर्मियों में जल स्तर नीचे चले जाने से हैंडपंप सूख जाते हैं। जल संस्थान की टीम ने सर्वे कर 40 ऐसे इलाकों की सूची बनाई है, जहां पानी का जबरदस्त संकट है। इन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी पहुंचाने के लिए जल संस्थान ने एक करोड़ दस लाख की सूखा राहत के तहत कार्ययोजना बनाकर जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

चूंकि, जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में एक अप्रैल से टैंकरों को भेजने का काम शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा संभव नहीं लग रहा है। टैंकर संचालन के लिए अभी तक टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। टेंडर प्रक्रिया होने में कम से कम 15 दिन का वक्त लग जाता है। ऐसे में दस अप्रैल के बाद ही टैंकरों से आपूर्ति शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रघुवेंद कुमार ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सभी संकटग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों का संचालन शुरू हो जाएगा। फिलहाल, करगुवांजी, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रतापनगर, राजपूत कॉलोनी और बाहर बड़ागांव गेट क्षेत्र में टैंकरों से एक अप्रैल के बाद ही टैंकर भेजना शुरू हो जाएंगे।

संकट में क्षेत्र
करगुवांजी, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रतापनगर, मयूर विहार कालोनी, सराय, सिलवटगंज, डड़ियापुरा, मद्रासी कालोनी, सत्यम कालोनी, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, सिमरधा, गढ़िया गांव, वीरांगना नगर, पाल कालोनी, सिद्धेश्वर नगर, अलीगोल, मेवातीपुरा, बाहर उन्नाव गेट, मुकरयाना, मैला की टौरिया, मसीहागंज, लहरगिर्द, करारी, राजपूत नगर, गोंदू कंपाउंड, ताज कंपाउंड, मुरारी नगर, बाहर उन्नाव गेट। इन क्षेत्रों में 42 टैंकरों की मदद से नब्बे दिन तक 34020 चक्कर लगाने की योजना तैयार की गई है।  


ई-टेंडर की शर्ते
------------
-निविदा मूल्य एक हजार रुपये और धरोहर राशि एक लाख रुपये।
-प्रत्येक चक्कर का रिकार्ड रजिस्टर पर अवर अभियंता के हस्ताक्षर के साथ रखना होगा।
-निर्धारित स्थान पर टैंकर पहुंचने के बाद आसपास के लाभार्थियों के हस्ताक्षर कराने होंगे।
-टैंकरों में जीपीएस लगाया, जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।
-कार्य के दौरान कोई भी दुर्घटना और असावधानी से हुई क्षति ठेकेदार की होगी।
-दतिया गेट फिल्टर, तालपुरा, मसीहागंज और खुशीपुरा टंकी से ही टैंकर भरे जाएंगे।
-ठेकेदार को टैंकर संचालन में 30 से 35 टैंकर लगाने होंगे।

यहां भी चलेंगे
-------------
जल संस्थान जनपद के मऊरानीपुर, समथर, गुरसराय, बरुआसागर, चिरगांव, बड़ागांव, मोंठ, एरच, रानीपुर, कटेरा, गरौठा और टोड़ी फतेहपुर में भी पानी के टैंकरों से आपूर्ति करेगा। इस क्षेत्रों के लिए एक करोड़ 19 लाख रुपये मांगे गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed