{"_id":"619134e44bfbc07db30f58df","slug":"hospital-reached-pregnant-by-auto-getting-down-from-ambulance-gave-birth-to-child-immediately-facing-problems-due-to-barricading","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: एंबुलेंस से उतर ऑटो से गर्भवती पहुंची अस्पताल, पहुंचते ही दिया बच्चे को जन्म, बेरिकेडिंग से हो रही आमलोगों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: एंबुलेंस से उतर ऑटो से गर्भवती पहुंची अस्पताल, पहुंचते ही दिया बच्चे को जन्म, बेरिकेडिंग से हो रही आमलोगों को परेशानी
Sun, 14 Nov 2021 09:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 14 Nov 2021 09:40 PM IST
सार
पीएम के दौरे के कई दिनों पहले ही शहर के प्रमुख चौराहे से लेकर गलियों तक में बेरिकेडिंग कर दी गई है। ऐसे में लोगों को गलियों-गलियों में काफी लंबा चक्कर काटकर आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री के झांसी आगमन से कई दिनों पहले ही शहर भर में बेरिकेडिंग करने से आमजन से लेकर मरीजों को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को तेज दर्द से कराह रही एक गर्भवती महिला एंबुलेंस से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाई। मिनर्वा चौराहे पर बेरिकेडिंग के चलते उसे उतरकर ऑटो से अस्पताल पहुंचना पड़ा। कुछ ही देर में गर्भवती ने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
पीएम के दौरे के कई दिनों पहले ही शहर के प्रमुख चौराहे से लेकर गलियों तक में बेरिकेडिंग कर दी गई है। ऐसे में लोगों को गलियों-गलियों में काफी लंबा चक्कर काटकर आना-जाना पड़ रहा है। रविवार को एक गर्भवती महिला को बेरिकेडिंग के चलते परेशानी झेलनी पड़ गई। बताया गया कि बबीना के बल्लमपुर निवासी कल्पना पाल (23) 108 एंबुलेंस से महिला अस्पताल आ रही थी।
विज्ञापन
शाम पांच बजे के आसपास किले की ढलान से मिनर्वा चौराहे की तरफ उतरते हुए बेरिकेडिंग से रास्ता बंद था। ऐसे में एंबुलेंस वहीं पर खड़ी हो गई। एंबुलेंस चालक ने झलकारी बाई तिराहा से पंचकुइयां होते हुए अस्पताल पहुंचाने की बात कही तो तेज प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने देर लगने की बात कहते हुए मना कर दिया। गर्भवती के साथ मौजूद आशा कल्पना ने बताया कि वह महिला की रजामंदी पर वह उसे एंबुलेंस से उतारकर ऑटो से महिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां तुरंत ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन