{"_id":"67ddc816ab833b17460a7c85","slug":"hospital-basement-sealed-after-commercial-activity-found-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-517723-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: व्यावसायिक गतिविधि मिलने पर अस्पताल का बेसमेंट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: व्यावसायिक गतिविधि मिलने पर अस्पताल का बेसमेंट सील
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। व्यावसायिक गतिविधि संचालित मिलने पर झांसी विकास प्राधिकरण ने अस्पताल का बेसमेंट सील कर दिया है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण करने पर भवन भी सील हुआ है। इसके अलावा, नगर निगम की टीम ने गरियागांव में अतिक्रमण हटवाया है।
बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन का काम चलने की सूचना पर जेडीए की टीम भगवंतपुरा पहुंची। यहां हिमालय कोल्ड स्टोर के सामने मानचित्र की स्वीकृति के बिना निर्माण कार्य चलने की पुष्टि हुई। ऐसे में भवन को सील कर दिया गया। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज के सामने पिछोर में कान्हा हॉस्पिटल के बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित मिलीं। इसे पुलिस बल की मदद से प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस फोर्स और जेडीए की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
वहीं, नगर निगम की टीम ने भी अवैध निर्माण पर शुक्रवार को कार्रवाई की। सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गरियागांव में सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। यहां कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। भूमि पर बने अवैध टपरों को हटाकर लगभग छह हजार वर्ग फुट भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। इस मामले में एक दिन पहले ही विश्व रजक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी एसके सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन