फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   horse die when ox unexpectedly attacks him

बैल के हमले से ‘रुस्तम’ की मौत, मरने से पहले बैल को चटाई धूल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
horse die when ox unexpectedly attacks him
सुपर कॉलोनी में पेड़ से बंधे एक घोड़े पर सिरफिरे बैल ने हमला कर घायल कर दिया। घायलवस्था में ही घोडे़ ने भी बैल पर हमला कर दिया जिससे बैल भी बेहोश होकर गिर पड़ा व घोडे़ की मौके पर ही मौत हो गई। सराय निवासी वफाती सालों से शादियों में दूल्हे के लिए किराये पर घोड़े चलाने का काम करते हैं। सहालग नहीं होने के कारण उन्होंने अपने घोड़े रुस्तम को सुपर कॉलोनी स्थित बल्लियों के बगीचे में बांध दिया था और वहीं पर घोड़े की देखरेख करते थे। रविवार को एक आवारा बैल ने अचानक ही उनके घोडे़ पर जानलेवा हमला किया। हमले में बैल का सींग घोडे़ के पेट में घुस गया। जिससे घोड़े की आंतें पेट के बाहर आ गईं थीं। घायलावस्था में ही घोड़े ने भी अपने पैर से बैल पर हमला किया जिसके चलते बैल भी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर निगम को सूचित किया। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने दोनों जानवरों को पशु चिकित्सालय पहुंचाया।   रोजगार भी चला गया, दोस्त भी घोड़े के मालिक वफाती ने बताया कि घर का खर्च उसी के माध्यम से निकलता था। परिवार में दस लोगों के खर्च उसी के माध्यम से पूरे होते थे। वो प्यारा दोस्त और वफादार था। उन्हें उम्मीद थी कि लॉकडाउन खत्म होते ही शादी, पार्टी के सीजन में रुस्तम के जरिये काम मिलेगा। अब सभी की आंखों में दुख के आंसू और भविष्य की चिंता है। परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है।   एक लाख से अधिक थी कीमत वफाती ने बताया कि उसने ये घोड़ा तीन साल पहले अस्सी हजार रुपये में खरीदा था। वह देसी नस्ल का तंदरुस्त घोड़ा था। उन्होंने बताया कि घोड़े की वर्तमान कीमत एक लाख से भी अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed