फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Home minister engaged in rescue work himself trapped in flood

बचाव कार्य में जुटे गृहमंत्री बाढ़ में खुद फंसे

Thu, 05 Aug 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Home minister engaged in rescue work himself trapped in flood
झांसी। भारी बारिश की वजह से सिंध नदी रौद्र रूप धारण किए हुए है। इसके आसपास के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों को बचाने के लिए बुधवार को दिन भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। इसकी कमान दतिया के विधायक और प्रदेश के गृहमंत्री खुद संभाले रहे। इस दौरान एक गांव में वे खुद बाढ़ से घिर गए। तकरीबन एक घंटे के रेस्क्यू के बाद उन्हें सेना की मदद से बचाया जा सका। इस दौरान मध्य प्रदेश शासन में हड़कंप की स्थिति रही। मंत्री के सकुशल बाढ़ग्रस्त इलाके से बाहर आने तक सभी की सांसें अटकी रहीं।
विज्ञापन

दतिया के कई गांवों के बाढ़ के चपेट में आने की जानकारी होने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर क्षेत्र में पहुंच गए। पहले उन्होंने हवाई सर्वे कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाद में वे मोटर वोट से कई इलाकों में घूमे। सिंध नदी में पानी बढ़ने से इसकी सहायक बड़ौनी क्षेत्र से निकली नदी महुअर का भी जल स्तर बढ़ गया। यहां ग्राम औरीना में टापू पर बने मंदिर पर दो पुजारी पानी में फंस गए थे। जानकारी होने पर गृहमंत्री ने हेलीकाप्टर से दोनों पुजारियों का रेस्क्यू कराकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस बीच पाली गांव में टापू पर तहसीलदार सुनील भदौरिया समेत फंसे 43 ग्रामीणों को निकालने के लिये सेना बड़े स्तर पर ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान ग्रामीणों के बाढ़ में फंसे होने की जानकारी होने पर नरोत्तम मिश्रा नाव से डबरा से सटे दतिया के गांव कोटरा पहुंच गए। इसी दरम्यान अचानक उनकी नाव पर एक पेड़ गिर गया, जिससे वे भी बाढ़ के पानी से घिर गए। मुश्किल से उन्हें सुरक्षा कर्मी बचाकर एक गांव की छत पर ले गए। वे तकरीबन एक घंटे तक बाढ़ में फंसे रहे। हेलीकॉप्टर से नरोत्तम मिश्रा और गांव के अन्य ग्रामीणों को एयरलिफ्ट कराकर निकाला गया। इस दौरान मध्य प्रदेश शासन में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed