फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   home gym

घर में बना ली जिम, ईंटा बन गए डंबल

Sat, 16 May 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
home gym
आनंद मौर्य - फोटो : REPORTERS
झांसी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन लगा है। इससे सभी जिम बंद हैं। ऐसे में युवाओं ने अपने को फिट रखने के लिए घर में ही देशी जिम तैयार कर लिए हैं। बालू, मिट्टी, सीमेंट एवं मकान निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री अब कसरत के उपकरणों में तब्दील हो गई है। ईंटा डंबल्स बन गए हैं, तो घरेलू सिलिंडर, लोहे के भारी पाइप वजन उठाने के उपकरण बन गए हैं। युवाओं का कहना है कि वह लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं लेकिन शरीर को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि वह नियमित कसरत भी करें। ऐसे में घर में मौजूद वस्तुओं से ही देशी जिम बना रखी है।
विज्ञापन

रस्सीकूद से हो जाती एक्सरसाइज
नालंदा ओम गार्डन निवासी युवा आनंद रत्न मौर्य लॉकडाउन के कारण जिम नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में घर में ही देशी तरीके से कसरत कर अपने को फिट रख रहे हैं। डंबल्स के जगह अब ईंट का उपयोग कर रहे हैं। इनका कहना है कि उन्होंने सीमेंट से भी डंबल बना रखे हैं। कभी - कभी सिलिंडर अथवा लोहे का भारी पाइप भी उठा लेते हैं। रस्सी कूद के साथ ही पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है।
विज्ञापन

लकड़ी के पटिया और मारबल आ रहे काम
खाती बाबा निवासी युवा जयेश श्रीवास्तव अपने को फिट रखने के लिए कई तरह के देशी उपाय उपयोग में लाते हैं। इनका कहना है कि लकड़ी के पटिया और ईंटों का उपयोग वह करते हैं। इससे सीना चौड़ा करने की एक्सरसाइज हो जाती है। घर में पुराने मारबल पत्थर भी रखे हैं। उन्हें उठाते हैं। इसके अलावा यू ट्यूब पर भी शरीर की कसरत को लेकर जानकारियां लेते हैं। साथ ही फोन पर कोच से टिप्स भी लेते हैं।

जयेश श्रीवास्तव

जयेश श्रीवास्तव - फोटो : REPORTERS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed