{"_id":"602544c78ebc3ee91a1730ff","slug":"home-guard-duty-will-be-join-1-march-jhansi-news-jhs188290033","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मार्च से ऑनलाइन लगेगी होमगार्डों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मार्च से ऑनलाइन लगेगी होमगार्डों की ड्यूटी
विज्ञापन
झांसी। अब होमगार्डों की ड्यूटी में हेराफेरी नहीं चल सकेगी। झांसी व ललितपुर में सभी होमगार्डों की हाजिरी ऑनलाइन लगेगी। साथ ही मोबाइल एप भी उपयोग में लाया जाएगा। ऐसे में तैनाती स्थल से ही लोकेशन के बारे में भी सही जानकारी मिल सकेगी। व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
एक मार्च से झांसी में तैनात 1300 और ललितपुर में तैनात 811 होमगार्डों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी वर्तमान में होमगार्डों की थानों से लेकर चौराहों, कार्यालय व अन्य स्थानों पर ड्यूटी लगाई जाती है। बीते दिनों होमगार्ड ड्यूटी में घोटाला उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में जांच के दौरान सभी की ड्यूटी ऑनलाइन करने की कवायद शुरू कर दी गई थी। कई जिलों में इस मस्टररोल को ऑनलाइन कर दिया गया है।
झांसी व ललितपुर में मस्टर रोल पर हाजिरी के अलावा लोकेशन पर आधारित हाजिरी ऑनलाइन होगी। इसके लिए मोबाइल एप, बायोमेट्रिक उपस्थिति आदि विकल्प का प्रयोग किया जाएगा। एक मार्च से माह से इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अभी ऐसे लगती है ड्यूटी
जिला कमांडेंट कार्यालय में ड्यूटी की मूल प्रति जमा की जाती है। कमांडेंट ड्यूटी का आवंटन करते हैं। लेकिन उनके पास इस बात का लेखा जोखा नहीं रहता है कि जवान ड्यूटी पर गया है या नहीं। ऐसे में इस कमजोर व्यवस्था का लाभ उठाकर गड़बड़ी कर दी जाती है। ड्यूटी पर जाने वाले होमगार्डों की थानों की जीडी में ड्यूटी के पहले दिन की एंट्री होती है। उसके बाद कब तक ड्यूटी की, कहां-कहां ड्यूटी की, इसका कोई हिसाब किताब नहीं होता है। अब व्यवस्था ऑनलाइन होने के बाद ड्यूटी में होने वाली गड़बड़ी दूर हो जाएगी।
ये होंगे फायदे
- थानों में हर होमगार्ड की उपस्थिति ऑनलाइन रहेगी।
- ड्यूटी का सत्यापन संबंधी कार्य कार्यालय के कंप्यूटर से होगा।
- मस्टररोल भरने में हर माह दिक्कत नहीं होगी।
- जीडी व हस्ताक्षर रजिस्टर का मिलान कराने की समस्या नहीं रहेगी।
- थाना प्रभारी से उपस्थिति प्रमाणित कराने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।