फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Holly Gift meritorious students

मेधावी छात्राओं को होली का तोहफा

Wed, 23 Mar 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Holly Gift meritorious students
mony, jhansi news - फोटो : demopic
झांसी। होली का पर्व सूखा प्रभावित बुंदेलखंड की मेधावी छात्राओं के लिए खुशखबरी का पैगाम लाया है। वर्ष 2015 में इंटर उत्तीर्ण झांसी मंडल की 5,020 मेधावी छात्राओं को संशोधित कन्या विद्या धन योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए शासन ने बजट आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश के हिस्से में आने वाले बुंदेलखंड के जिले सूखे से प्रभावित हैं। हाल ही में प्रदेश शासन ने इन जिलों में संशोधित कन्या विद्या धन योजना के तहत वर्ष 2015 में उत्तीर्ण इंटर पास मेधावी छात्राओं की संख्या बढ़ाकर उन्हें लाभान्वित करने की निर्णय लिया था। इसी क्रम में शासन ने झांसी मंडल की 5020 और मेधावी छात्राओं को योजना का लाभ देने के लिए बजट आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार झांसी में 2044 छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा।

इनमें एससी वर्ग की 430 एवं सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग की 1614 छात्राएं हैं। ललितपुर में एस सी वर्ग की 262 एवं सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग की 987 तथा जालौन में एस सी वर्ग की 362 एवं सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग की 1365 छात्राएं हैं। यह छात्राएं यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा  एवं संस्कृत बोर्ड की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शासन द्वारा झांसी मेें 720 मेधावी छात्राओं को संशोधित कन्या विद्या धन योजना का लाभ दिया जा चुका है। प्रत्येक छात्रा को 30-30 हजार रुपये दिए गए हैं।


यह थी मेरिट
झांसी। शासन ने पहले यूपी बोर्ड की सामान्य, पिछड़ा वर्ग की उन छात्राओं को कन्या विद्या धन का लाभ दिया था जिन्होंने 79.80 अंक पाए थे। वहीं एस सी वर्ग में 77.40, अल्पसंख्यक वर्ग में 72.40, सीबीएसई में सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग में 86.60, एस सी वर्ग में 73.80, अल्पसंख्यक वर्ग में 76.20, आईसीएसई बोर्ड में सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग में 89.50, एससी वर्ग में 81.50, अल्पसंख्यक वर्ग में 86.75, संस्कृत बोर्ड के सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग में 65.00, एससी वर्ग में 67.17, अल्पसंख्यक वर्ग में 64.50, मदरसा बोर्ड ेके सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग में 86.11 एवं अल्पसंख्यक वर्ग में 84.67 अंक पाने वालों को लाभ दिया गया था। विभागीय सूत्रों के अनुसार संशोधित कन्या विद्या धन की छात्राओं की मेरिट और नीचे तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed