फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Holika dahan today 1602 place burn

होलिका दहन आज, जिले में 1602 स्थानों पर जलेगी होली

Sun, 28 Mar 2021 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Holika dahan today 1602 place burn
झांसी। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन रविवार को जिले में 1,602 स्थानों पर होली दहन होगा। महिलाएं शाम चार बजे से ठंडी होली की पूजा कर सकेंगी। जबकि, रात आठ से नौ बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त होगा। शनिवार को बच्चों व युवाओं की टोलियां होलिका दहन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को महानगर होली के रंग में सराबोर नजर आया। बाजारों में रौनक छाई रही और दिन भर रंग-गुलाल, पिचकार, मुखौटे खरीदारी का दौर चलता रहा। घर - घर गुझिया, पपड़ी व अन्य पकवान बनाए गए। बाजारों में भी होली से जुड़ीं खाद्य सामग्रियों की खूब बिक्री हुई। वहीं, युवाओं और बच्चों की टोलियां गली-मुहल्लों में होलिका दहन की तैयारियों में जुटी रहीं। जिले में 1602 स्थानों पर होलिका दहन होगा। महानगर में 610 जगहों पर होली जलाई जाएगी। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार महिलाएं शाम चार से साढ़े सात बजे के बीच ठंडी होली की पूजा कर सकेंगी। सुहाग की लंबी आयु की कामना के साथ ठंडी होली में रोरी, चावल, पुष्प व होली के पकवान अर्पित करने की परंपरा है। इसके अलावा होली पर कच्ची सूत या कलावा भी बांधा जाता है। जबकि, होलिका दहन रात आठ से नौ बजे के बीच किया जाना श्रेयस्कर होगा। उन्होंने बताया कि होली का डांढ़ा भक्त प्रहलाद का प्रतीक होता है। इसका पूजन अवश्य किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed