फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Holi of village Veera was a symbol of Hindu-Muslim

Jhansi News: ग्राम वीरा की होली रही हिंदू-मुस्लिम का प्रतीक

Sun, 16 Mar 2025 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Holi of village Veera was a symbol of Hindu-Muslim
- नगर एवं ग्रामीण में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। होली पर्व पर नगर एवं आसपास के ग्रामों में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली के गानों पर थिरकते हुए होली पर्व मनाया। ग्राम वीरा में हरसिद्धी माता मंदिर प्रागंण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू-मुस्लिम का प्रतीक होली को एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मनाई। उपजिलाधिकारी निवास पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, तहसील स्टाफ, राजनैतिक दलों के लोग एवं अनेक सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।
शुक्रवार को सराफा बाजार स्थित मस्जिद में जुमा की नमाज पर अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी, उपजिलाधिकारी अजय यादव, क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम सहित भारी पुलिस बल ने उपस्थित होकर नमाज अदा कराई। इसके बाद नगर में लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंग डालकर होली का पर्व मनाया। अनेक लोग धार्मिक स्थलों पर गए एवं पूजा-अर्चना की। वहीं, अनेक लोगों ने सपरार डैम, लहचूरा डैम एवं अनेक बगीचों में पार्टी कर होली मनाई। शनिवार को सुबह उपजिलाधिकारी निवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

ग्राम वीरा में हरसिद्धी माता मंदिर पर हिंदू-मुस्लिमों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। हरसिद्धी माता मंदिर प्रागंण में होली का पर्व की शुरूआत 9 मार्च से हुआ था। जिसमें होली गायक एवं महिला कलाकार आमंत्रित किए गए थे। गायक कलाकारों ने होली के गीत एवं महिला कलाकारों ने होली के गीतों पर नृत्य किया। जिसमें ग्राम वीरा के हिंदू-मुस्लिम सभी शामिल रहे। शनिवार को हिंदू-मुस्लिमों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी एवं होली महोत्सव का समापन किया। वहीं, नगर के अति प्राचीन एवं प्रसिद्ध केदारेश्वर मंदिर, स्वर्गेश्वर मंदिर, पंचमुखी मंदिर, संकट मोचन मंदिर, लठाटोर मंदिर, बड़ी माता मंदिर सहित सभी मंदिरों में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्राम रेवन में स्थित मंदिर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया

फोटो नं0 4
मऊरानीपुर। ग्राम रेवन के प्रसिद्ध मंदिर बड़े बब्बा महाराज, बंगलन स्थित हनुमान जी महाराज मंदिर, जागेश्वर मंदिर, गवली माता मंदिर पर होली मिलन समारोह का वरिष्ठ नागरिकों द्वारा आयोजन किया गया। जहां पर भिन्न-भिन्न प्रकार के होली गीत, ईश्वरीय भजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर अनिल कुमार करनल, मेहरबान सिंह अध्यापक, बहादुर सिंह यादव, गजराज सिंह यादव, अर्जुन सिंह लेखपाल, विश्व किशोर दादा, मानसिंह यादव अध्यापक, पर्वत पाल, सुरेंद्र कुमार कौशिक, बादाम सिंह, विशाल सिंह उपस्थित रहे।



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह

फोटो नं0 5
मऊरानीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कच्छ मच्छ शाखा पर रंगों के पर्व होली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह में सभी स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को टीका और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डालचंद्र घनघोरिया, हरिशचंद्र झा, रोहित सोनी, अखिलेश गुप्ता, विजय नामदेव, कार्तिक शर्मा, सुधीर गंगेले, मनीष बिलैया, धीरेंद्र झा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed