{"_id":"6054eee88ebc3ee64f1ce130","slug":"holi-festival-radha-sang-celebration-holi-jhansi-news-jhs191260734","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लेके खेलते, गुलाल लेके खेलते, राधा संग होली नंदनलाल खेलते...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लेके खेलते, गुलाल लेके खेलते, राधा संग होली नंदनलाल खेलते...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। श्री श्याम महोत्सव में श्याम बाबा के भक्त भजनों पर श्रद्धालु रातभर भक्तिभाव में झूमते रहे। रात्रि जागरण में हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयघोष हुए। इस दौरान भव्य निशान यात्रा भी निकाली गई।
शुक्रवार की शाम सदर बाजार स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में रूपक - सौम्या कानोडिया द्वारा बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। बैतूल से आए भजन गायक दिनेश कुमार ने भजनों से भगवान श्री गणेश का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। वृंदावन से आईं भजन गायिका मीनू शर्मा ने ‘छलिया से दिल क्यूं लगाया, ये मैं जानूं या वो जाने’ सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद उन्होंने ‘रंग लेके खेलते, गुलाल लेके खेलते, राधा संग होली नंदनलाल खेलते’ सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान फूलों की होली भी हुई। बैतूल से आए भजन गायक मनोज कामड़े ने बाबा के प्रसिद्ध भजन सुनाकर सब का मन मोह लिया। कानपुर से आए मुकेश म्यूजिकल ग्रुप ने आरकेस्ट्रा पर एक से बढ़कर एक धुन छेड़ी। ग्वालियर से आए ग्रुप ने बाबा की झांकियां प्रदर्शित कीं। अंत में बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। पुजारी राजकुमार तिवारी ने पूजा-अर्चना की।
इस मौके पर संजय कानोडिया, राजू, श्याम, मनोज, प्रमोद शर्मा, अनूप बिंदल, राजीव, कमल, लाला, रवि, नीमेष, विपुल, अमन, दीपक, बल्लन, वीरेंद्र, रमेश शरण अग्रवाल, त्रिलोकी अग्रवाल, योगेश शरण, प्रदीप शरण, डैनी, राम, सुशील, निर्मला, प्रतिभा, अंजू, रूचि, राधा, बबीता, शकुंतला आदि उपस्थित रहीं।