{"_id":"629ba84aa3e71116a90b83f5","slug":"hockey-will-be-competed-at-night-on-the-stadium-s-astroturf-jhansi-news-jhs222166356","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर रात में भी हो सकेगा हॉकी का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर रात में भी हो सकेगा हॉकी का मुकाबला
विज्ञापन
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम स्थित एस्ट्रोटर्फ पर फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी। सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। फ्लड लाइटों का कार्य पूरा होते ही एस्ट्रोटर्फ पर रात में भी हॉकी के मैच कराए जा सकेंगे।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम बुंदेलखंड का एकमात्र स्टेडियम है। इस स्टेडियम में रोजाना तकरीबन तीन सौ से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आते हैं। हॉकी खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ को बनाया गया है। जिस पर हॉकी के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। साथ ही कई राष्ट्रीय मुकाबले भी आयोजित हो चुके हैं। एस्ट्रोटर्फ को रोशन करने के लिए फ्लड लाइटें लगाने की योजना को तैयार किया गया था। जिसके तहत स्मार्ट सिटी मिशन के तहत मेजर ध्यानचंद स्टेडियम स्थित एस्ट्रोटर्फ पर फ्लड लाइटों को लगाने के लिए सर्व का कार्य पूरा कर लिया गया है। सर्वे के तहत एस्ट्रोटर्फ के चारो ओर लाइटों को लगाया जाएगा।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि स्टेडियम में फ्लड लाइटें लगाने का सर्वे कर लिया गया है। फ्लड लाइटें लगने से रात्री मैच भी होंगे। यह खिलाड़ियों के लिए काफी लाभकारी होगा। अंतरराष्ट्रीय मैच होने की संभावना भी बढ़ गई है।