फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey: Teams of Haryana, Delhi and UP victorious

हॉकी : हरियाणा, दिल्ली और यूपी की टीमें विजयी

Sat, 06 Jul 2024 06:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Teams of Haryana, Delhi and UP victorious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में हरियाणा और दिल्ली की टीम विजयी हुई। बालक वर्ग में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीमों ने जीत दर्ज की।
शुक्रवार को चैंपियनशिप में बालिका वर्ग का पहला मैच हरियाणा और जम्मू एंड कश्मीर टीम के मध्य खेला गया। हरियाणा की टीम 29-0 विजयी हुई। हरियाणा की ओर से खासा शशि ने 13 गोल किए। खासा शशि को प्लेयर ऑफ द मैच से पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड और दिल्ली के बीच खेल गए मैच में दिल्ली की टीम 6-3 से विजयी हुई। दिल्ली टीम की ओर से खिलाड़ी निशा ने दो गोल किए। उत्तराखंड की ओर से कहकशां अली रईन ने दो गोल किए। दिल्ली टीम की खिलाड़ी निशा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग का पहला मैच दिल्ली बनाम हरियाणा के मध्य खेला गया। मुकाबले में हरियाणा की टीम ने 8-3 से जीत दर्ज की। हरियाणा टीम की ओर से सुनील ने तीन गोल किए। हरियाणा टीम के खिलाड़ी सुनील को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बालक वर्ग के दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने हिमाचल प्रदेश की टीम को 19-0 से पराजित किया। उत्तर प्रदेश की ओर से उज्जवल पाल ने सर्वाधिक पांच व साजन यादव ने चार गोल किए। साजन यादव को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, सुनील कुमार, अशोक ओझा, हॉकी प्रशिक्षिका सुषमा कुमारी, वरिष्ठ खिलाड़ी बृजेंद्र यादव, गौतम दास, राजा खान एवं विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed