{"_id":"66835ba00c9a2befe704be84","slug":"hockey-teams-of-haryana-delhi-and-up-hoisted-the-flag-jhansi-news-c-11-jhs1002-343883-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : हरियाणा, दिल्ली और यूपी की टीम ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : हरियाणा, दिल्ली और यूपी की टीम ने लहराया परचम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में द्वितीय हॉकी इंडिया जूनियर नार्थ जोन की बालक एवं बालिका राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालिका वर्ग में हरियाणा और दिल्ली की टीमें विजयी हुईं। जबकि, बालक वर्ग में हॉकी हरियाणा और उत्तर प्रदेश की टीमों ने जीत हासिल की।
बालिका वर्ग का मुकाबला हरियाणा और उत्तराखंड की टीम के बीच खेला गया। हरियाणा की टीम 9-1 से विजयी हुई। हरियाणा की ओर से रवीना और शशि ने दो-दो गोल किए। कप्तान कीर्ति को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया। दूसरा मैच दिल्ली और जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में दिल्ली हाॅकी टीम 39-0 से विजयी हुई। दिल्ली टीम की ओर से कप्तान अंशिका व शुभम ने 11-11 गोल दागे।
पुरुष वर्ग में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मध्य खेले गए मैच में हरियाणा की टीम 9-0 से विजयी हुई। कप्तान नीरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का मुकाबला दिल्ली से हुआ। एकतरफा मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने 16-0 से जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ी उज्जवल पाल को मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। मैच के दौरान टेक्निकल डेलीगेट अमर सिंह नेगी, अंपायर मैनेजर जावेद जिया रहे।
विज्ञापन
टेक्निकल ऑफिशियल विवेक सोनी व सूर्य प्रताप, संदीप पाठक, शादमा साहिद, आशा कुमारी रहीं। वहीं, सुमित कुमार पाल, करनदीप सिंह, आलोक कुमार यादव, अब्दुल हकी खान, शिवानी शर्मा, सोनाली सिंह, सोनम जोशी और जसदीप कौर अंपायर रहे। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान ओलंपियन युवराज बाल्मिकी, अमित राॅय, वीरेंद्र राय, राजेश सोनकर, सुनील कुमार, अशोक ओझा, राजेश कुमार सोनकर, सुषमा कुमारी मौजूद रहे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने आभार व्यक्त किया।