फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey: Semi-final tickets to Jhansi Hostel and Varanasi Division

हॉकी : झांसी छात्रावास और वाराणसी मंडल को सेमीफाइनल का टिकट

Sun, 02 Mar 2025 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Semi-final tickets to Jhansi Hostel and Varanasi Division

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में राज्यस्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक हाॅकी प्रतियोगिता खेली जा रही है। इसमें शनिवार को दो क्वार्टर फाइनल मैचों में झांसी छात्रावास एवं वाराणसी मंडल ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं, चार लीग मैच खेले गए, जिनमें वाराणसी छात्रावास, रामपुर छात्रावास ने मैच जीते। वहीं, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने दो मैच खेले। दोनों में ही वह विजयी रही।

प्रतियोगिता का प्रारंभ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक व मुख्य अतिथि अमित कुमार तथा विशिष्ट अतिथि सुबोध खांडेकर, इब्राहिम खान, हिकमत उल्ला खान व अकरम खान ने किया। पहला लीग मैच स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई बनाम गोरखपुर खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने 7-0 गोल से गोरखपुर को हराया। दूसरे मैच में वाराणसी ने बरेली को 9-1 गोल से पराजित किया। तीसरे मैच में रामपुर छात्रावास और बस्ती मंडल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रामपुर छात्रावास 1-0 गोल से विजयी रही। चौथा मैच स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई बनाम लखनऊ मंडल हुआ। मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई 6-1 गोल से विजयी रही।पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला वाराणसी मंडल व स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के मध्य खेला गया। वाराणसी मंडल ने 6-3 गोल से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला झांसी छात्रावास व मिर्जापुर मंडल के मध्य खेला गया। मैच में पहले हाफ तक झांसी छात्रावास ने छह गोल दागे, दूसरे हाफ में बढ़त बनाए रखते हुए दो गोल और दागे जबकि झांसी छात्रावास ने 8-0 गोल से जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। झांसी टीम की ओर से सर्वाधिक चार गोल राजू रंजन ने किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed