{"_id":"67ca02d5829bef027b0b50b7","slug":"hockey-prayagraj-and-varanasi-won-the-matches-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-508219-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाॅकी : प्रयागराज व वाराणसी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाॅकी : प्रयागराज व वाराणसी ने जीते मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अंडर-15 बालक हॉकी आवासीय छात्रावास प्रवेश के लिए प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। इनमें वाराणसी और प्रयागराज ने मैच जीत लिए। वहीं लखनऊ और आजमगढ़ मंडल के बीच खेला गया मैच ड्रा रहा।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रतियोगिता का पहला मैच लखनऊ और आजमगढ़ मंडल के बीच खेला गया। मैच में लखनऊ के प्रशांत ने और आजमगढ़ के नीरज राजभर ने एक-एक गोल दागा। इसके बाद दोनों ही टीमों से कोई गोल न कर सका और मुकाबला ड्रॉ रहा। दूसरा मैच प्रयागराज और मेरठ मंडल के बीच हुआ। मैच में प्रयागराज के मोहम्मद दानिश ने दो गोल, आर्यन कुमार ने एक गोल व सनी ने एक गोल किया। वहीं मेरठ के राघव ने एक गोल किया। इससे 4-1 गोल से प्रयागराज विजयी रही। तीसरा मैच वाराणसी और अयोध्या मंडल के मध्य हुआ, मैच में वाराणसी के कुनाल यादव और शिवम ने दो-दो गोल किए। वहीं अयोध्या की ओर से कोई खिलाड़ी गोल न कर सका। इसके बाद वाराणसी की टीम ने 6-0 गोल से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन