फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey player dies under suspicious circumstances in Jhansi

Jhansi Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में हॉकी खिलाड़ी की मौत, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

Thu, 29 Sep 2022 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 12:22 AM IST
सार

झांसी में संदिग्ध हालत में एक हॉकी खिलाड़ी की मौत का मामला सामने आया है। वह मंदिर में पड़ा मिला था। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है

विज्ञापन
Hockey player dies under suspicious circumstances in Jhansi
dead body - फोटो : amar ujala

विस्तार

झांसी के नवाबाद थाना इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक हॉकी खिलाड़ी की मौत हो गई। वह गंभीरावस्था में मंदिर में पड़ा मिला था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


पुरानी तहसील के पीछे निवासी रेलवे के कर्मचारी दीपक का पुत्र अंकित हरवंश हॉकी का खिलाड़ी था। क्षेत्र के लोगों ने मुहल्ले में वाल्मीकि मंदिर के पास दुर्गा उत्सव का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में हरवंश भी सक्रिय भूमिका निभा रहा था। मंगलवार-बुधवार की देर रात वो दुर्गा पंडाल से वाल्मीकि मंदिर में रखा गद्दा लेने गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


इस पर पंडाल में मौजूद लोग मंदिर पहुंचे। वहां वह अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। वह तेज-तेज सांसें ले रहा था। इस पर आसपास के लोग उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गई। परिजन वापस घर ले आए और उसका बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के दो भाई व एक बहन हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed